अभी हाल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्याश ले चुके 360 डिग्री को अब टेनिस खिलाड़ी से चुनौती मिली है. हुआ यूँ कि विम्बल्डन 2018 के क्वाटर फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के केविन एंडरसन ने डिफेंडिंग चैंपियन रोजर फेडरर को हराकर सनसनी मचा दी. एंडरसन की फेडरर के खिलाफ यह पहली जीत थी. इससे पहले एंडरसन फेडरर से चार बार हार चुके थे.

आपको जानकर हैरानी होगी कि फेडर को हराने वाले वर्ल्ड के नंबर आठ खिलाड़ी एंडरसन एक पूर्व क्रिकेटर से टेनिस मैच हार चुके हैं. यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि उनके हमवतन दिग्ग्ज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स हैं.
हम आपको बता दे कि ये दोनों ही साथ में ही पढ़े हुए है , डिविलियर्स की क्रिकेट के अलावा टेनिस में भी रुची थी. डिविलियर्स ने साल 1996 में स्कूल लेवल पर खेले गए एक टेनिस मुकाबले में एंडरसन को मात दी थी. उस वक्त डिविलियर्स की उम्र 12 साल और एंडरसन की 10 साल की थी.

डिविलियर्स से मिली हार को एंडरसन आज तक नहीं भुला पाए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एंडरसन ने उस मैच को याद करते हुए कहा कि वे डिविलियर्स से उस हार का बदला लेना चाहते हैं. एंडरसन ने डिविलियर्स को एक री-मैच के लिए चुनौती भी दी है जिससे की वे 22 साल पुरानी हार का बदला लें सके.
आपको बता दें कि क्रिकेट में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डिवलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-11 के बाद अचानक संन्यास का एलान कर दिया. इससे पहले कयास ये लगाए जा रहे थे कि डिविलियर्स कम से कम आईसीसी वर्ल्डकप 2019 तक साउथ अफ्रीका के लिए खेलेंगे.

हालांकि संन्यास के बाद डिविलियर्स अपनी घरेलू टीम टाइटंस के लिए खेलते रहेंगे. वहीं डिविलियर्स ने टी-20 लीग में भी खेलने के संकेत दिए हैं. अभी हाल में ही सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एबी अगले संस्करण में आईपीएल में रॉयल का दामन छोड़कर सुपरकिंग्स का दामन थामने की तैयारी में है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …
The post सन्यास के बाद एबी डिविलियर्स को मिला टेनिस खिलाड़ी से चैलेन्ज, एबी ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.