तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का तीसरा संस्करण इन दिनों खेला जा रहा है जिसका कल 12वां मुकाबला डिंडीगुल ड्रैगन्स और वीबी कांची वीरंस के बीच खेला गया था जिसमें डिंडीगुल ने फिर से जीत हासिल कर दी और लगातार अच्छा प्रदर्शन रही है।
हालाँकि इस मैच में कप्तान रविचंद्रन अश्विन नहीं खेल रहे थे, क्योंकि संभवत इंग्लैंड आ चुके है, क्योंकि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने है।

कल खेले गए मैच में रविचंद्रन अश्विन की जगह डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी एन जगदीसन कर रहे है और अपनी बल्लेबाजी से भी सभी काफी लुभा रहे है। इस मैच में इन्होंने 41 रनों की अच्छी पारी खेली और टीम को 5 गेंदें शेष रहते ही मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
डिंडीगुल ड्रैगन्स ने कल टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद वीबी कांची वीरंस के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 166 रन बनाये। हालांकि टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया था और उसके बाद भी विकेटों का सिलसिला जारी रहा।
लेकिन मोकित हरिहरन और फ्रांसिस रोकित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने अर्द्धशतक पूरे किये। मोकित हरिहरन ने 77 रनों की पारी खेली तो फ्रांसिस रोकिंस ने 64 रन बनाये।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडीगुल ड्रैगन्स ने एक बार फिर से अच्छी बल्लेबाजी दिखाई और मुकाबला 7 विकेट से ही जीत लिया। टीम में ओपनर बल्लेबाज हरी निशांत ने सबसे ज्यादा 50 और कप्तान एन जगदीसन (41) तथा एन एस चतुर्वेद ने महज 17 गेंदों पर 41 रनों की खेली और अहम भूमिका निभाई इस कारण इन्हें मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।
इस तरह इस जीत के साथ ही डिंडीगुल ड्रैगन्स अंक तालिका में एक बार फिर से टॉप पर पहुँच गया है। अब तक इन्होंने चार मैच खेले है जिसमें 3 जीत के साथ 6 अंक है और शीर्ष पर है।
The post डिंडीगुल ड्रैगन्स का जलवा जारी, वीबी कांची वीरंस को भी दी मात, देखे पॉइंट टेबल के टॉप पर है किस टीम का कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.