पकिस्तान के तेज गेंदबाज जिसकी प्रतिभा के कायल सचिन तेंदुलकर हुए और उन्होंने मोहम्मद आमिर को पाकिस्तानी टीम का विशेष बालर बताया था. इसके बाद आमिर ने भी सचिन का धन्यवाद दिया था, मोहम्मद आमिर जिन्होंने चैंपियन ट्राफी में इंडियन टीम की बल्लेबाजी को झकझोर दिया था, पकिस्तान को मैच जिताने में अहम योगदान दिया था.

अभी हाल में ही मोहम्मद आमिर ने फारुख के साक्षात्कार में सवालों का जवाब बड़े ही धैर्य के साथ दिया. मोहम्मद फारुख ने उनके द्वारा पूछे गए 25 सवालों का जवाब बड़े ही धैर्यपूर्वक दिया.

मोहम्मद फारुख ने सवालों को शुरू करते हुए उनके सामने पहला ये सवाल दागा आपको क्रिकेट को छोड़कर आपको कौन सा खिलाड़ी ज्यादा पसंद है इस सवाल के जवाब में उन्होंने सर्जियो एग्वेरो का नाम लिया, इसी से सम्बंधित जब दूसरा सवाल आपको क्रिकेट के अलावा कौन सा खेल पसंद है, तो उन्होंने फ़ुटबाल को वरीयता दी.
अगले सवाल के जवाब में उन्होंने कहा अगर मेरे ऊपर कोई फिल्म बनायीं जाती है तो मैं शाहिद कपूर को अपने रोल के रूप में देखना चाहता हूँ.
अगले साल के जवाब में उन्होंने कहा मैं क्रिकेट के तीनों फार्मेट में हैट्रिक लगाना चाहता हूँ, मौजूदा समय में मुझे सबसे ज्यादा स्टीवन स्मिथ के सामने गेंदबाजी करने में डर लगता है फारुख के द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा.
अगले सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैं होटल और मूवी में अपना टाइम बिताना चाहता हूँ . उनसे जब पूछा गया कि आपको सबसे ज्यादा किसकी हेयरस्टाइल भाति है तो उन्होंने पहले कहा वैसे तो मुझे अपनी हेयरस्टाइल पसंद है लेकिन मैं लाला (शाहिद आफरीदी ) की हेयर स्टाइल पसंद करता हूँ.

साक्षात्कार के दौरान उनसे मुश्किल सवाल भी पूछे गये जब उनसे पूछा गया की आप किस खिलाड़ी के सामने गेंदबाजी करना चाहते है तो उन्होंने लारा का नाम लिया और उनकी तारीफ में खूब कसीदे पढ़े.
जब उनसे अगला सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं पुनर्जन्म में भी मोहम्मद आमिर के रूप में ही जन्म लेना चाहता हूँ.
हाल ही में मैंने पद्मावत मूवी को देखा. ओवल को उन्होंने सबसे अच्छा क्रिकेट का मैदान बताया, हिसाब से उसमें कई मेमोरी शामिल है. जब उनसे पूछा गया आप क्रिकेट में अभी हाल में ही क्या बदलाव देखना चाहते है तो उन्होंने तपाक से उतार देते हुए कहा मैं चाहता हूँ कि नो बाल पर फ्री हिट को ख़त्म कर दिया जाए.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिता की जिम्मेदारी उठाना अधिक कठिन काम है जबकि विराट कोहली को गेंदबाजी कराना उसकी अपेक्षा कम कठिन काम है.

जब उनसे पूछा गया कि आपको किस खिलाड़ी के साथ मजाकिया लहजे में रहने में मजा आता है तो उन्होंने कहा कराची टीम में लेंडल सिमंस है उसके साथ अच्छा लगता है.
जब उनसे पूछा गया कि आपको किस प्रकार के लोग जीवन में पसंद है तो उन्होंने कहा मैं उन लोगों से बहुत ज्यादा प्रभावित होता हूँ जो लोग कठिन संघर्ष करते हुए अपने मुकाम तक पहुचते है. उन्होंने हाल ही में स्टीफन हान्किंग का नाम लेते हुए उका स्मरण किया.

मैं मिचेल स्टार्क के सामने बल्लेबाजी करना पसंद करूँगा और जब मेरी गेंदबाजी में कोई बल्लेबाज पुल शॉट मारता है तो मुझे बहुत बुरा लगता है. पाकिस्तानी समर्थकों का क्रिकेट के प्रर्ति प्यार को भी उन्होंने अपने साक्षात्कार के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने पाकिस्तानी जज्बे की बात की.
The post विराट कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने में आज भी डरते है आमिर appeared first on SportzWiki Hindi.