भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत दिला दी है.
आपकों बता दें, कि इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने जहां गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए थे. वही बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंदों पर 33 रन बना डाले थे. जिसमे उन्होंने 4 चौके व 2 छक्के लगाये थे.
विराट ने बांधे हार्दिक की तारीफों के पुल

जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर तारीफ की है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या को एक बहुत शानदार ऑलराउंडर बताया है.
हार्दिक पंड्या एक बहुत अच्छा ऑलराउंडर

विराट ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कहा, “हार्दिक पंड्या वास्तव में एक बहुत अच्छा ऑलराउंडर क्रिकेटर है. वह बल्ले और गेंद दोनों के साथ अपनी प्रतिभा को मैदान पर दिखता है. उसे पता है, कि उसके पास क्या जिम्मेदारी है. उसे अपने शुरूआती ओवर में चौके-छक्के लगे थे, लेकिन उसने बाद में वापसी करते हुए हमारे लिए महत्वपूर्ण विकेट निकाले. उनका आज बहुत शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन था.
विराट ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “गेंदबाजों के लिए यह एक मुश्किल विकेट था. यह पिच वास्तव में पूरी तरह से फ्लैट था. हमारे बल्लेबाजों ने खुद इस पिच पर बल्लेबाजी का आनंद लिया है.”
भारत जीता 7 विकेट से

इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाये.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस मिले हुए लक्ष्य को रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी और हार्दिक पंड्या के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 18.4 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया.
The post जीत के बाद रोहित शर्मा नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को दिया विराट ने जीत का पूरा-पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.