Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाएंगी ये अभिनेत्री

इंटरनेट डेस्क। संजय दत्त के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म ;संजू की अपार सफलता को देखते हुए अब बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बनने का चलन जोर पकडऩे लगा है। अब भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर भी फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में उनका किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू निभा सकती है।

धड़क की सफलता के बाद जाह्नवी कपूर मशहूर अभिनेता के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

अगर मिताली पर फिल्म बनती है तो वह पूर्व भारतीय कप्तानों मोहम्मद अजहरूद्दीन, महेन्द्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की सूची में शामिल हो जाएंगी। इन क्रिकेटरों के जीवन पर भी बायोपिक फिल्म बन चुकी हैं।

ये हैं बॉलीवुड की वो शानदार एक्ट्रेसेस जिन्होंने नहीं की शादी

भारतीय कप्तान मिताली राज की बायोपिक में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने काम करने की इच्छा जताई है। इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म के बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी।

भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली की बायोपिक के राइट्स मोशन पिक्चर्स ने प्राप्त किए हैं। हालांकि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है। मिताली राज के भारतीय टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

B'Day Special : कभी पिता के साथ गाता था शादी पार्टियों में गाने, लेकिन आज है सुरों का बादशाह

वैसे अब भारतीय खिलाडिय़ों के जीवन पर भी बायोपिक बनाने का चलन जोर पकडऩे लगा है। इससे पहले भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के जीवन पर भी बायोपिक बन चुकी है। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमा दास की भी बायोपिक बनाने की इच्छा व्यक्त की थी।

गौरतलब है कि हाल में अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी ;संजू ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। यह फिल्म इस साल तीन सौ करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड की तीसरी फिल्म बनी। इस फिल्म में रॉक स्टार रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। यह फिल्म रणबीर की अभी तक की सबसे सफल फिल्म बन गई है।