Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोकोविच ने चौथी बार जीता विंबलडन का खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क:इस समय दुनिया फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ सभी देश फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को बधाई देने का काम कर रहे हैं लेकिन इस बीच ​सर्बियाई टीम के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने चौ​थी बार विंबलडन ट्राफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम ​कर लिया है। जोकोविच ने विंबलडन केे फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को हराकर विंबलडन ट्राफी अपने नाम की है। इससे पहले जोकोविच ने 2016 फ्रेंच ओपन जीतने के बाद पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया था।

जोकाविच ने इस मैच में अपने विरोधी केविन को पूरे मैच में अपने उपर हावी नहीं होंने दिया और मैच का हर सेट आसानी से जीतकर ये खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताब को जीतने के लिए जोकोविच ने 2 घंटे 18 मिनट का समय लिया। इस खिताब को जीतन के बाद जोकाविच के नाम कई नए रिकॉर्ड दर्ज हो गए है। जोाकोविच ने अब तक 13 वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रोज फेडरर है, फेडरर ने 20 खिताब जीत कर एक ​विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।

लेकिन जोकोविच इस लिस्ट में अब चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं। इस खिताक को जीतने वाले जोकोविच कुछ महीने पहले तो विम्बलडन में खेलने के लिए मना कर रहे थे। इस जीत के साथ उनकी रैकिंग में भी बहुत ज्यादा फायदा मिला है। विंबलडन में अपना चौथा खिताब जीतने के साथ जोकोविच 10 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विंबलडन महिलाओं में उपविजेता रही अमेरिका की सेरेना विलियम्स 28वें नंबर पर आ गई हैं। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर कायम है। जोकोविच ने केविन एंडरसन को पराजित करने से वह टॉप-10 में शामिल हो गए। लेकिन पहली बार विंबलडन फाइनल खेलने वाले एंडरसन पांचवें नंबर पर आ गए हैं।



Herald