पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हॉल ऑफ फेम से सम्मानति किया है. भारतीय जूनियर टीम कोच द्रविड़ यह सम्मान पाने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर हैं. आईसीसी ने आयरलैंड के डबलिन में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ के नाम की घोषणा की. इस मौके पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने उन्हें ट्विटर के जरिये बधाई दी.

रैना ने राहुल द्रविड़ को बधाई देते हुए लिखा कि “राहुल भाई को आईसीसी हॉल ऑफ फेम मिलने के अवसर पर दिली बधाई. यह देश के लिए वाकई गर्व करने वाला क्षण है. अभी बहुत कुछ अचीवमेंट हासिल करना है. ” द्रविड़ के साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग (1995-2012) और इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर (1998-2011) को भी हॉल ऑफ में जगह दी गई है.
कोचिंग प्रतिबद्धताओं के चलते राहुल द्रविड़ अवॉर्ड सेरिमनी में नहीं पहुंच पाए थे. उन्होंने विडियो संदेश के जरिए आईसीसी के प्रति आभार जताया.
उन्होंने कहा,
“हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान और गर्व की बात है. सम्मानित वर्ग में शामिल करने के लिए मैं आईसीसी का शुक्रियाअदा करता हूं. मैंने जिन्हें अपना आइडल माना उनके साथ इस सम्मानित लिस्ट में शामिल किया जाना सौभाग्या की बात है.”

बता दें, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और अनिल कुंबले के बाद अब पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ आइसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं.
द्रविड़ ने 16 साल के अपने करियर में 509 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 24,208 रन बनाए थे. द्रविड़ समेत हॉल ऑफ फेम में 87 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं.
द्रविड़ का करियर
द वॉल (1996- 2012) ने टेस्ट करियर के दौरान 13,288 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए. इसमें 5 बार दोहरा शतक भी शामिल है. टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सचिन तेंडुलकर (15921), रिकी पोंटिंग (13378) और जैक कैलिस (13289) के बाद चौथे नंबर पर हैं. वनडे की बात करें तो 344 मुकाबले खेले और 10,889 रन बनाए। उनके नाम वनडे में 12 सेंचुरी और 83 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं.
The post द्रविड़ को मिला ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ सम्मान, रैना ने दी खास अंदाज में बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.