भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारतीय सीनियर टीम के साथ ही भारत की ए टीम भी इंग्लैंड में दो-दो हाथ कर रही है। इंग्लैंड की टीम को दोनों ओर से भारतीय चुनौती मिल रही है। इंग्लैंड के लिए भारतीय टीम की चुनौती इतनी आसान नहीं रहने वाली है और इसी बीच इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज रीज टोपली को लगी चोट, पीठ की कराएंगे सर्जरी
इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज रीज टोपली चोटिल हो गए हैं। इन दिनों इंग्लैंड में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट को दौर चल रहा है जहां पर हैंपशायर के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज रीज टोपली को अपनी पीठ में चोट लग गई है। इसके साथ ही अब टोपली के पीठ की सर्जरी करानी होगा। पीठ की चोट के साथ ही इंग्लिश तेज गेंदबाज 24 साल के रीज टोपली को बीच में ही काउंटी सीजन को छोड़कर जाना होगा।

भारत ए और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ हुई त्रिकोणिय सीरीज में हासिल किए थे 8 विकेट
रीज टोपली काउंटी क्रिकेट से पहले पिछले महीनें ही भारत ए, वेस्टइंडीज ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच खेली गई त्रिकोणिय वनडे सीरीज का हिस्सा थे। उस टूर्नामेंट में रीज टोपली ने इंग्लैंड लॉयंस के लिए खेलते हुए 4 मैचों में अपने नाम 8 विकेट किए थे। त्रिकोणिय सीरीज के खत्म होते ही रीज टोपली इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में हैंपशायर की टीम से जुड़ गए।

टोपली ने इंग्लैंड के लिए खेले हैं 10 वनडे और 6 टी-20 मैच
आपको बता दें कि रीज टोपली बीच-बीच में इंग्लैंड के लिए टी-20 और वनडे क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रीज टोपली ने अब तक इंग्लैंड के लिए 10 वनडे और 6 टी-20 मैच खेलने में सफलता हासिल की है। इस दौरान टोपली ने जहां 10 वनडे मैचों में 16 विकेट हासिल किए तो वहीं 6 टी-20 मैच में 5 विकेट लेने में कामयाब रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड की टीम को लगा एक और बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.