Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने बनाये कुछ अजीबोगरीब रिकॉर्ड, इस मामले में दुनिया के पहले कप्तान बनने से बस एक कदम दूर है विराट

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में हुए मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा ने अपने कैरियर का 18वां शतक लगाया, तो वही कुलदीप यादव ने अपने कैरियर का बेस्ट स्कोर बनाया. इससे भारत  तीन मैचों की ओडीआई श्रृंखला में अब 1-0 से आगे है.

 भारत और इंग्लैंड के बीच पहले ओडीआई से कुछ दिलचस्प बाते……..

कप्तान के रूप में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा ओडीआई जीते

 

किसी भी खिलाड़ी ने कप्तान के रूप में अपने पहले 50 ओडीआई मैचों में अधिक ओडीआई जीते हैं. कोहली ने कप्तान के रूप में 50 एकदिवसीय मैचों के बाद विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए कप्तान रूप में कोहली ने अपनी 39 वां जीत हासिल की. इससे पहले यह सिर्फ क्लाइव लॉयड और रिकी पोंटिग ने किया था.

इस रिकॉर्ड में पहले थे कोहली अब रोहित 

रोहित शर्मा लगातार सात ओडीआई श्रृंखला में शतक लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले विराट कोहली ने 2011 और 2012 के बीच में पहले छः शतक के साथ रिकॉर्ड दर्ज किया था.

इंग्लैंड में कुलदीप की फिरकी का बेहतर रिकॉर्ड 

ओडीआई में बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव  के 6/25 के आंकड़े न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ आंकड़े थे, बल्कि इंग्लैंड में ओडीआई में किसी भी स्पिनर द्वारा इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. यह ओडीआई में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

कुलदीप का आश्चर्य चकित कर देने वाला कारनामा

कुलदीप यादव यहाँ पर एक आश्चर्य चकित कर देने वाला कारनामा किया यह कारनामा कुलदीप ने एक ही गेंद से एक ही स्कोर के लिए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को उनके निजी स्कोर 38 रनों और जॉनी बेयरस्टो को भी उनके निजी स्कोर 38 रनों आउट किया. जिसमे दोनों खिलाड़ी के आउट होने पर उनके रनों की संख्या और बालों की संख्या एक ही थी और उनको आउट करने वाला गेंदबाज भी कुलदीप थे.

इस खिलाड़ी ने बनाये कैलेंडर वर्ष के अनुसार एक हजार रन 

विराट कोहली ने लगातार नौवें वर्ष के लिए कैलेंडर वर्ष के अनुसार में 1000+ अंतरराष्ट्रीय रन बनांये है. केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों ने कैलेंडर वर्ष में 1000+ अंतराष्ट्रीय रनों को पार किया है.

यह सचिन तेंदुलकर 16 बार का रिकॉर्ड हैं, जबकि राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी दोनों ने इसे 11 बार किया है. कोहली ने अभी तक 9, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग का औसतन रहा है.

अन्य भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर रिकॉर्ड है इस युवा का 

कुलदीप यादव 6/25 के अलावा सिर्फ तीन भारतीय गेंदबाजों के ओडीआई में बेहतर आंकड़े हैं. जिसमे स्टुअर्ट बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ ओडीआई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/4 साथ पहले नम्बर पर है. कुलदीप की तुलना में बेहतर आंकड़े वाले अनिल कुंबले और आशीष नेहरा एकमात्र अन्य भारतीय हैं.

ऐसी टीम जो पहली बार 21 ओवर तक नहीं ले पाई विकेट 

ओडीआई तीसरी बार था जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एकदिवसीय ओडीआई में 21 ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रहे. चेस्टर-ली-स्ट्रीट और लीड्स में 2006 में श्रीलंका के खिलाफ दो अन्य उदाहरण भी है.

यह गेंदबाज इंग्लैंड में चौथे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज 

कुलदीप यादव अब इंग्लैंड में चौथे सर्वश्रेष्ठ ओडीआई गेंदबाज है, जो उनके आंकड़े 6/25 बयां करते है. वकार यूनिस के पास 7/36 के आंकड़े हैं.

6/27 – बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े के लिए पिछले रिकॉर्ड अक्टूबर 2007 में मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. अब यह रिकॉर्ड कुलदीप यादव के पास है.

इस खिलाड़ी के पास है 11 बार शतक के ऊपर रन बनाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के पास अब वनडे में 11 बार 125+ का स्कोर हैं, जो सिर्फ ओडीआई के इतिहास में केवल सचिन (19) के पास ऐसे स्कोर हैं.

सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी इन दोनों के पास 

विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास अब ओडीआई में 14 शतकिय साझेदारी भी है. भारतीय ओपनर में, केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ओपनिग जोड़ी ने  26 शतकीय साझेदारी की है.

चाइना मैन के रूप में सबसे अधिक विकेट

 

कुलदीप यादव की जून 2017 में ओडीआई की शुरुआत के बाद, किसी भी गेंदबाज ने चाइनामैन गेंदबाज की रूप में अधिक ओडीआई विकेट लिए हैं,जिनके नाम 21 मैचों में 45 विकेट हैं.

कोहली का शानदार औसत 

विराट कोहली ने इस साल सिर्फ सात ओडीआई पारी में 633 रन बनाए हैं. 2018 के ओडीआई में, अब तक कोहली का 158.25 औसत है और इसमें तीन शतक और दो अर्धशतक के साथ 98.44 की स्ट्राइक रेट है.

 

The post इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने बनाये कुछ अजीबोगरीब रिकॉर्ड, इस मामले में दुनिया के पहले कप्तान बनने से बस एक कदम दूर है विराट appeared first on SportzWiki Hindi.