ज़िम्बाब्वे दौरे पर गयी पाकिस्तान टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. दो मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें दोनों में पाकिस्तान ने एक बड़े अंतर से जीत हासिल की है. वहीं आज इस सीरीज का तीसरा मुकबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है. मगर इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी हैरिस सोहेल ने सीरीज को बीच में ही छोड़ कर वापस पाकिस्तान लौटने का निर्णय लिया.
सोहेल ने इस वजह से लिया ये निर्णय
दरसल सीरीज को छोड़ कर पाकिस्तान वापस लौटने का निर्णय सोहेल ने अपनी बेटी की वजह से लिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी सौहेल को वापस पाकिस्तान लौटने की अनुमति दे दी है.

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी सोहेल के रिप्लेसमेंट के बारे साफ़ नही किया है. वनडे सीरीज से पहले सोहेल ज़िम्बाब्वे में ही खेली गयी त्रिकोणीय टी-20 श्रंखला का भी हिस्सा थे. जिसमें उन्हें दो मैच में खेलना का मौका मिला था. इसमें एक मैच उन्होंने जिम्बाब्वे और दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर क्रमश 16 और 0 का स्कोर बनाया. हालांकि खेले गये दो वनडे मैचों में सोहेल को खेलने का मौका नही मिला.
पाकिस्तान टीम जिस तरह से फॉर्म में चल रही है उसे देखते हुए वह आज खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर लेगी. जबकि इसके बाद के दो मुकाबले 20 और 22 जुलाई को खेले जाएंगे. पाकिस्तान की ओर से इस समय फखर जमान जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं. फखर के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं.

दूसरे वनडे मैच में फखर ज़मान ने 129 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली थी. जिसमें 14 चौके जड़े. ज़मान की इस शानदार पारी के बदौलत पाकिस्तान ने 9 विकेट की एक बड़ी जीत हासिल की थी. वहीं इससे पहले के मैच में भी उन्होंने 60 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली थी.
The post जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेंगे हैरिस सोहेल appeared first on SportzWiki Hindi.