स्पोर्ट्स डेस्क। एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले दोनों टीमों के अभ्यास मैच कराया जा रहा है जों चार दिन की जगह यह अभ्यास मैच अब तीन दिन का ही होगा। इस अभ्यास मैच के दूसरे दिन पहली पारी में भारत ने 395 रन बनाने। भारतीय टीम को जवाब देने के लिए एसेक्स ने अपनी पारी की शुरुआत की लेकिन पांच विकेट खोकर 237 रन बना पायी। अभी भी एसेक्स की टीम भारत के लक्ष्य से काफी पीछे है उन्हें भारत के बराबर रन बनाने के लिए अभी 158 रन की जरुरत है। जबकि अब टीम के पास केवल पांच विकेट शेष बचे हुए है। साथ ही बताया जा रहा है कि अभी तक भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने स्पिनर गेंदबाजों का प्रयोग नही किया है। अगर आज टीम जल्द ही एसेक्स टीम की पारी खत्म कर देती है तो भारतीय टीम जीत के करीब पहुच जाएगी।
साथ ही बताया जा रहा है कि भारत के और से बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 82 रनों की पारी खेली। कार्तिक ने 95 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे। साथ ही बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने 82 गेंद में आठ चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली जबकि ऋषभ पंत 34 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि एसेक्स की ओर वाल्टर ने 113 रन देकर चार विकेट लिए साथ ही मैट कोल्स ने 31 रन देकर दो भारतीय खिलाडियों को आउट किया।
भारत की और से उमेश यादव और इशांत ने शानदार गेंदबाजी की दोनों गेंदबाजों ने शुरू में ही एसेक्स टीम के विकेट दो-दो विकेट लिए और टीम को शुरू में ही कमजोर कर दिया। इसके साथ ही गेंदबाज शारदुल ठाकुर ने भी एसेक्स टीम के अच्छे बल्लेबाज वेस्लेको अपना शिकार बनाया। अगर आज भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो जीत के करीब होगी।
Herald