Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेहमानों की लिए बनाये गुजराती खमण ढोकला

रेसिपी डेस्क :हमारा देश कई राज्यों में बटा हुआ है और इन राज्यों में रहने वाले लोग अपनी भाषा और खान पान के आधार पर ही पहचान लिए जाते हैं। भारत के प्रत्येक राज्य में किसी विशेष डिश को ज्यादा पंसद किया जाता है। आज हम आपको गुजरात राज्य की सबसे स्पेशल डिश खमण ढोकला के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। गुजरात को उसके ​स्पेशल खाने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। आप हम आपकों खमण ढोकला बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये रेसिपी आपके बच्चों के साथ आपके मेहमानों को भी बहुत ज्यादा पसंद आएगी। इस रेसिपी को आप किसी भी मौसम में बनाकर इसका खाने का मजा ले सकती है। खमण ढोकला रेसिपी को आप आसानी से अपने घर पर भी बना सकती है।

खमण ढोकला बनाने की सामग्री : चावल , मीठा तेल , निम्बू , उड़द दाल,सोडा,लाल मिर्च, नमक ,दही , मैथी



खमण ढोकला बनाने की विघि : खमण ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल और उड़द दाल पानी में भिगो दें और इन दोनों को अलग अलग पिस लें। इसके बाद आप मैथी को भी बारिक पिसे और फिर इस सभी में नमक सोडा और दही डालकर कर रख दें। इसके बाद आप आगे के तैयारी के लिए तैयार हो जाएं। अब आप एक बड़ी थाली में नींबू का रस और काली मिर्च डाले। इसके बाद इसके ऊपर जो हमने घोल बनाया था वह इसके ऊपर डालकर उसे बाफ में पकने दें।

इसके पकने के बाद आप इसे बाहर निकालकर रख दें और एक बर्तन में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें मीठे नीम के पत्ते और राई को तल लें और तलने के बाद उसे ढोकले के चारों तरफ फैला दें। इसके बाद इसके ऊपर लाल मिर्च व हल्का नमक दाल दे और ठंडा होने के बाद आप इसे अपनी पसंद के अनुसार इसे काट लें। इसके बाद इस सर्व करते समय इसके ऊपर हरा धनिया डाल दें। इसके साथ आप किसी भी प्रकार की चटनी का इस्तेमाल करके इसके खााने का मजा ले सकते हैं।



Herald