स्पोर्ट्स डेस्क। कल खेले भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में जीत के हीरो रहें हिटमैन रोहित शर्मा ने जबरदस्त शतक लगाकर अपने बेहतर प्रदर्शन को दिखाया। साथ उनका साथ दिया भारतीय टीम के चाइनामैन रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने उन्होंने अपने करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड टीम के 6 विकेट लिए साथ ही उन्होंने इस मैच में अपना विश्व रिकॉर्ड भी बनाया जों आज तक किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा नही बनाया गया साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसके घर में जा कर मात दी इस जीत के साथ ही भारत के इस जीत के साथ हौसले बुलंद है।
खबरों एक अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के चाइनामैन रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है जो आज तक कोई भी भारतीय नही बना पाया है। बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में 10 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट झटके। साथ ही उन्होंने के पूर्व चाइनामैन ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ब्रैड हॉग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2005 में ने 32 रन देकर 5 विकेट झटके। जो कल के मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव 25 रन देकर 6 विकेट झटक कर तोड़ दिया।
कहा जा रहा है कि चाइनामैन कुलदीप यादव का ये रिकॉर्ड वन-डे क्रिकेट के इतिहास में अब तक का यह किसी भी बाएं हाथ के स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 40.1 ओवर में दो विकेट पर 269 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। रोहित ने 114 गेंदों पर 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन की मैच विजयी पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 268 रन पर ऑलआउट हो गई ।
Herald