शुक्रवार 29 जून को भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला गया था. भारतीय टीम ने इस मैच को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 143 रन के अंतर से जीत लिया था. भारतीय टीम ने इस मैच के साथ सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम कर ली थी.
बैट का बैग व ड्रिंक्स लेकर धोनी पहुंचे थे मैदान पर

आपकों बता दें, कि इस मैच के दौरान जब मनीष पांडे और सुरेश रैना की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ड्रिंक्स और बैट को लेकर मैदान पर आये.
दरअसल, एमएस धोनी इस मैच में नहीं खेल रहे थे. टीम मैनेजमेंट ने एमएस धोनी को आराम देकर इस मैच में दिनेश कार्तिक को मौका दिया था. धोनी को अपने साथी खिलाड़ियों को ड्रिंक्स पिलाते देख सभी लोग हैरान रह गये थे. वह मनीष पांडे के लिए बल्लों से भरा बैग भी मैदान पर लेकर आये.
बोर होने के कराण आये थे मैदान पर

आपकों बता दें, कि जनसत्ता की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आप मैदान पर ड्रिंक्स लेकर क्यों आये थे, तो इसके जवाब में धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच देखने से मैं बोर हो रहा था. यही वजह थी कि मैंने मैदान में ड्रिंक्स ले जाने की सोची.”
अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने अपनी साथी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, धोनी ने कहा, “हम सभी लोगो के प्रयास की बदौलत हम आयरलैंड को उसी की धरती पर 2-0 से हराने में कामयाबी रह पाये.”
एमएस धोनी भारतीय टीम के वर्तमान समय में सबसे सीनियर खिलाड़ी है और इसके बावजूद वह ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गये थे. उन्होंने अपने इस कारनामे से भी करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का भी दिल जीता.
यहाँ देखे वीडियो
The post वीडियो : मैदान पर ड्रिंक्स और बैट लेकर खुद क्यों गये थे महेंद्र सिंह धोनी? अब बताई ये वजह appeared first on SportzWiki Hindi.