इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल का जलवा इन दिनों जमकर बोल रहा है। इन्होने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपार सफलता के बाद बॉलीवुड में भी अपने काम से लोहा मनवाया है। साथ ही बताया जा रहा है की उनके फैंस अब बॉलीवुड में उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहें है और उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। काजल अग्रवाल जल्द ही बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्म में काम करती नजर आएगी। साथ ही बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने काजल शूर्पनखा का करिदार निभाती नजर आ सकती है। अभी अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों बॉलीवुड फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक 'पेरिस पेरिस' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में जल्द ही रावण के उपर एक फिल्म बनने जा रही है उस फिल्म में काजल अग्रवाल एक फिल्म में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा सकती हैं। फिल्म में रामायण की कहानी को रावण की बहन शूर्पणखा के एंगल से दिखाया जाएगा। साथ ही काजल अग्रवाल इन दिनों बॉलीवुड फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक 'पेरिस पेरिस' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इसमें वह कंगना रनोट की भूमिका में नजर आएगी। साथ ही रावण वाली फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्मकार एचआर भार्गव निर्देशित करेंगे। इस फिल्म को बड़े बजट में बनाया जाएगा।
काजल बॉलीवुड में सिंघम, स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही इनकी फिल्मों ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। एक बार फिर काजल अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म से भारतीय दर्शकों के बीच वापसी करने जा रही हैं। इस लिस्ट में सिंघम में काजल अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आई थी। कहा जा रहा है कि काफी समय से काजल अग्रवाल बॉलीवुड में नई फिल्म करने की सोच रही थी।
Herald