Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉट एक्‍ट्रेस किम शर्मा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज, नौकरानी के साथ कर दिया ये कांड

बॉलीवुड डेस्‍क। बॉलीवुड सेलीब्रिटीज का विवादों से गहरा नाता हैं क्‍योंकि हर बार किसी ना किसी कारण से अनेक बॉलीवुड सेलीब्रिटीज विवादों में बने रहते हैं। कई बार ये विवाद सुर्खियों में बने रहने का जरिया बन जाता हैं मगर कई बार ये विवाद इतने गहरा जाते हैं जिनके चलते इन सेलीब्रिटीज का करियर तक दांव पर लग जाता हैं। हालहीं में बॉलीवुड के गलियारे से आई खबरों के अनुसार एक ओर बॉलीवुड सेलीब्रिटी इन दिनों मुश्किलों में फंस गई हैं। जींहा बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में सुपरहिट फिल्‍म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री किम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ घिरी हैं। दरअसल किम शर्मा पर उनकी मैड ने बेहद संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया हैं।

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से आई खबरों के अनुसार फिल्‍म अभिनेत्री किम शर्मा पर उनकी मैड ने धक्का देने, मारपीट करने और अपशब्द बोलने के आरोप जड दिये हैं और इस आरोप के साथ-साथ किम पर उसे वेतन ना देने का भी आरोप लगाया गया हैं। पुलिस ने अभिनेत्री के घर में काम करने वाली मैड की शिकायत पर किम के खिलाफ खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल अपराध का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इससे पहले किम शर्मा पर राजस्‍थान के रहने वाले एक व्‍यक्ति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

गौरतलब हैं कि किम के घर में काम करने वाली मैड का नाम एस्थर खेस हैं जिन्‍होंने किम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। जानकारी के मुताबिक किम ने अपनी मैड को कपड़े धोने का काम सौपा था जिसके दौरान उनकी मैड सफेद कपडो को अलग धोना भूल गई और नतीजन उनके कपडो का रंग सफेद टी शर्ट पर लग गया। इस बात की जानकारी किम शर्मा की मैड ने उन्‍हे दी, जिससे किम को गुस्‍सा आ गया और उन्‍होंने सारा गुस्‍सा उनकी मैड एस्थर पर निकाल दिया और बकाया वेतन देने से भी मना कर दिया। किम के इस बर्ताव को लेकर उनकी मैड ने थाने में 27 जून को शिकायत दर्ज करवाई हैं। पुलिस ले अभिनेत्री के खिलाफ आईपीसी धारा 323, 504 और नॉन-कॉग्निजेबल अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।



Herald