Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कैफ ने राजनीति को भी कहा अलविदा, बोलें अब करूंगा ये काम

क्रिकेट से अधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा करने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने सियासी करियर को भी अलविदा करने का फैसला कर लिया है. बता दें, 2014 में कांग्रेस से फूलपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले मोहम्मद कैफ ने कहा कि एक बार चुनाव लड़ लिया. बस काफी है. अब परिवार को समय देना चाहते हैं. साथ ही आगे उत्तर प्रदेश में युवा खिलाड़ियों के लिए कुछ करना चाहते हैं और प्रदेश के क्रिकेट ढांचे में बदलाव में भी भूमिका निभाना चाहते हैं.

बताते चलें, 37 वर्षीय क्रिकेटर वर्ष 2014 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया. यहां उनका मुकाबला वर्तमान में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से था.

जिसमें मौर्य को पांच लाख से अधिक वोट मिले थे, वहीं कैफ करीब 58 हजार वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे. इस तरह कैफ का सियासी करियर कुछ खास नहीं रह सका.

क्रिकेट से सन्यास ले चुके कैफ ने बताया,

‘बस, अब बहुत हो गया क्रिकेट. अब मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं. हालांकि मैं भारतीय टीम में तो नहीं था, पर छत्तीसगढ़ रणजी टीम से जुड़ा था, जिसकी वजह से साल में पांच से छह महीने मैं घर से बाहर रहता था. मैं अपने परिवार को बिल्कुल समय नहीं दे पाता था. मेरे बच्चे अभी बहुत छोटे है, इस समय उन्हें मेरी जरूरत है.’

उन्होंने आगे कहा कि,

‘मैं उत्तर प्रदेश में पैदा हुआ हूं और यहां से ही मैंने क्रिकेट का ककहरा सीखा है. इसलिये मैं जो भी भविष्य में करूंगा वह अपने प्रदेश के लिये ही करूंगा. मैं भविष्य में अपने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए कुछ करना चाहूंगा और अगर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ मुझे कोई जिम्मेदारी देना चाहेगा तो उस पर भी विचार किया जायेगा, लेकिन कुछ समय बाद.’

The post क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कैफ ने राजनीति को भी कहा अलविदा, बोलें अब करूंगा ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.