नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग(आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने शनिवार को अपनी महिला फुटबाल टीम लांच की। एफसी गोवा एफसी पुणे सिटी के बाद आईएसएल की दूसरा क्लब है, जिसने महिला फुटबाल टीम शुरू की है जो अब गोवा महिला फुटबाल लीग के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेगी।

महिला लीग के दूसरे संस्करण की शुरुआत 14 अगस्त से होगी जिसमें करीब आठ टीमों के भाग लेने की संभावना है। नरेश विर्नोदकर को टीम का कोच बनाया गया है।
टीम-
गोलकीपर- जोसलिन डीसुजा, क्रिस्मा जावजी।
डिफेंडर- रहीआ पिरेस, स्नेहा फर्नाडीज, सिफा लिमा,लवीना पिरेस, समर्था शिरोडकर, सीमा फर्नाडीज, डेममिना डी कोस्टा।
मिडफील्डर- वेलेनी फर्नाडीज, जेरोनी कोलआको, चेतना तिरोडकर, जोव्यी फर्नाडीज, जोलिंडा फेराओ, जेस्मा बाप्तिस्ता, एलीशा तवरेस, चेल्सी फर्नाडीज, एलिसिया फर्नाडीज।
फारवर्ड-नमिता गोवेकर, एशरिया रोड्रिग्यूज।
The post इंडियन सुपर लीग गोवा ने लांच की महिला फुटबाल टीम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.