रेसिपी डेस्क :हमारे देश सब्जी बनाने के कई तरीके है और भारतीय महिलाएं सब्जी बनाने में बहुत ज्यादा रूची लेती है। भारत में हर प्रकारी की सब्जी में एक भरवां होना उस सब्जी को सबसे ज्यादा स्पेशल बना देता है। आज तक आपने कई प्रकार की भरवां सब्जी के खाने का मजा लिया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी भरवां सब्जी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आज तक आपने न खाया होगा ना ही इसके बारे में सुना होगा। आप हमेशा भिंडी को एक ही तरीके से बनाकर परेशान हो गई है तो आप आज भरवां भिंडी बनाने की रेसीपी के बारे में जाने लें। आपको भरवां भिंडी का नाम सुनते ही आपको थोड़ा अटपटा लगा होगा लेकिन भरवां भिंडी की सब्जी आपके खाने के स्वाद और ज्यादा बढ़ा सकती है। हमेशा आपको नई नई रेसिपी विधि को ट्राई करते रहना चाहिए।
भरवां भिंडी बनाने की लिए जरूरी सामग्री : किलो भिंडी, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, प्याज,नमक ,तेल हरा धनिया,चिली सॉस सौंफ,धनिया,लाल मिर्च,कलौंजी,अमचूर पाउडर और जीरा
भरवां भिंडी बनाने की विधि : भरवां भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसके बाद प्याज को बारीक काटकर तैयार कर लें। इसके बाद सौंफ, धनिया, जीरा, लाल मिर्च और कलौंजी को थोड़ा सा पकाकर उसे अच्छे से पीस लें। अब आप इसमें लहसुन पेस्ट, प्याज और अमचूर का मिश्रण तैयार करके रख लें।
अबभिंडी को धोकर उसके बीच में चीरा लगाकर उसके सारे बीज निकाल दें। और इसके बाद इसमें तैयार मिश्रण को इसके अंदर डाल दें। इसके बाद आप इसे धीमी आंच पर फ्राई करें और फ्राई करते समय ध्यान रखे की इसके अंदर का मसाला बाहर नहीं आए। जब आपकी सभी भिंडी अच्छे से फ्राई जो जाए तो आप इसके ऊपर हरे धनिए को बारीक काटकर डाल सकती है। इसके बाद आप इस अपने मेहमानों के खाने के लिए सर्व कर सकती है।
Herald