भारत और इंग्लैंड की शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम के चयनकर्ताओं ने भारत को स्पिन के जादू में लपेटने के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद को इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाज राशिद पहले ही कह चुके हैं कि वह अब अपना वनडे क्रिकेट पर लगाएंगे लेकिन इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया है। इस 13 सदस्यीय टीम में भारतीय बल्लेबाजों को करारा जवाब देने के लिए एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को इसमें शामिल किया है।
इस तेज गेंदबाज ने एसेक्स को 2017 में काउंटी खिताब दिलाने अच्छा योगदान दिया और उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। स्पिन गेंदबाज राशिद को भारत के खिलाफ 2016 में चेन्नई में अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी गई है। राशिद ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। मोईन अली को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया,लेकिन क्रिस वोक्स चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया है। इस सीरीज से पहले दोनों टीमे तीन दिन अभ्यास मैच खेल रही है। भारत ने अपनी पहली पारी में 395 रन बनाने और इसके जवाब में एसेक्स ने पांच विकेट खोकर 237 रन बना लिए है। इस मैच में दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अभ्यास मैच में भारत के कप्तान कोहली के साथ चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगर भारत इस मैच को जीत जाता है तो भारतीय टीम का 1 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच मनोबल काफी मजबूत होगा।
तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उप कप्तान), करूण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर।
Herald