Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हुमा कुरैशी इस शो के जरिए लेने जा रही है टीवी दुनिया में एंट्री

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने करियर को लेकर जबरदस्त फैसला लिया बताया जा रहा है की हुमा कुरैशी अब फ़िल्मी दुनिया के साथ अब टीवी की दुनिया में भी कदम रखने जा रही है। बताया गया है की हुमा कुरैशी रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में नजर आएंगी। बॉलीवुड में जॉली एलएलबी2, गैंग्स ऑफ वासेपुर, दोबारा, ढेड इश्कियां, डी डे जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली हुमा कुरैशी ने अब टीवी पर भी आने का फैसला किया है। हुमा हाल ही में रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म काला में नजर आईं थीं।

बताया जाता है की जी टीवी के पर आने वाले बच्चों के रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के शो का हिस्सा बनने जा रही है। इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज का तीसरा संस्करण आने वाला है इसमें हुमा कुरैशी, विवेक ओबरॉय और फिल्मकार उमंग कुमार के साथ एक मेन्टॉर के तौर पर नजर आएंगी। हुमा ने कहा, मुझे लगता है कि छोटे बच्चों को सामने आने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करने में इस तरह के मंच बेहतरीन काम करते हैं। उन्होंने कहा, मैं इस खूबसूरत कार्यक्रम के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। मुझे खुशी है कि मैं इस कार्यक्रम के साथ टीवी की दुनिया में कदम रख रही हूं।

बताया जाता है की हुमा कुरैशी ने सबसे पहले अभिनेता आमिर खान के साथ एक एड फिल्म शूटिंग की थी इसके बाद इनको अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स आॅफ वासेपुर ने उनके अभिनय को देखते हुए इन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया था। हुमा इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। साथ ही बताया जा रहा है की जल्द ही वह बॉलीवुड की नई फिल्म जल्द ही साइन कर सकती है। साथ ही पिछले सीजन ;इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में शो के जज विवेक ओबेरॉय, अनुराग कश्यप और सोनाली बेंद्रे थे।



Herald