Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे के बाद टेस्ट में भी टीम इंडिया को देंगे मात: जॉनी बेयरस्टो 

लंदन
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि उनकी टीम वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ मिली जीत की लय को टेस्ट सीरीज में भी बरकरार रखेगी। इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टेस्ट टी में भी वही प्लेयर्स हैं, जो वनडे टीम थे। इस लिहाज से वनडे सीरीज में जीत से निश्चित रूप से हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 

गौरतलब है कि टी-20 सीरीज में भारत से मिली 2-1 की हार के बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। बेयरस्टो ने कहा, 'दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलना और तब जब आप नंबर एक हों, हमेशा ही दबाव होता है। हम इस आत्मविश्वास की लय को टेस्ट सीरीज में भी जारी रखेंगे लेकिन, हम यह भी जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से अलग तरह प्रारूप है। यह बिलकुल अलग होता है, इसमें अलग तरह का खेल होता है।'