भारतीय टीम वर्तमान में इंग्लैंड के दौरे पर है. जहां भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल ली है और अब वह तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे के बाद दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया जायेगी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी व तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज भी खेलेगी.
कोहली ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में लगाये थे चार शतक

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के 2014-15 के पिछले दौरे में कुल चार शतक लगाये थे. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चार टेस्ट मैच खेले थे और कुल चार शतक बना डाले थे.
कमिंग्स ने कहा कोहली नहीं लगा पाएंगे एक भी शतक

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स ने कोहली को लेकर एक भविष्यवाणी की है उन्होंने कहा है., कि कोहली एक भी टेस्ट शतक इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे में नहीं लगा पाएंगे. उनका मानना है, कि टेस्ट में 53.4 की औसत रखने वाले कोहली एक भी शतक नहीं लगा पाएंगे.
आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण बहुत मजबूत है ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंग्स, मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड जैसे तेज गेंदबाज है, इसलिए पैट कमिंग्स ने कहा है, कि वह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को एक भी शतक नहीं बनाने देंगे.
इसी बीच विराट कोहली को लेकर पैट कमिंग्स ने चैनल 7 को एक बयान दिया है. जिसमे कमिंग्स ने कहा, “मेरी एक साहसी भविष्यवाणी कर रहा हूं. मुझे लगता है कि विराट कोहली को हम अपनी जमीन पर इस गर्मी में होने वाली सीरीज में शतक नहीं बनाने देंगे.”
पिछले दौरे में बनाये थे कुल 692 रन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चार टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 86.50 की औसत से 692 रन बनाये थे. उन्होंने कुल चार शतक बनाये थे. वह स्टीवन स्मिथ 769 रन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे.
The post हम कोहली को इस बार एक भी शतक नहीं बनाने देंगे : पैट कमिंग्स appeared first on SportzWiki Hindi.