Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुके हैं रोजर फेडरर

लंदन। टेनिस के महान खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर से अपनी बादशाहत साबित करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

उनके साथ ही विश्व के नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और महिला वर्ग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने भी इस टूर्नामेंट के अन्तिम आठ में जगह बना ली।

युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणादायी क्रिकेटर हैं राहुल द्रविड़

गत चैम्पियन फेडरर ने फ्रांस के एड्रियन मेनेरिनो को 6-0, 7-5, 6-4 से शिकस्त देकर 16वीं बार अन्तिम आठ में जगह बनाई। नौवें खिताब की तलाश में उतरे विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मेनेरिनो से मुकाबला एक घंटे 45 मिनट में अपने नाम किया। इस जीत के साथ फेडरर का मेनेरिनो के खिलाफ 6-0 का रिकॉर्ड हो गया है।

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: भारत और राहुल को हुआ फायदा, कोहली को उठाना पड़ा नुकसान

इस मुकाबले में भी स्वीस मास्टर ने एक भी सेट नहीं गंवाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने लगातार जीते सेटों की संख्या 32 कर ली है। वह 2005 से 2006 के बीच लगातार 34 सेट जीतने का अपना रिकॉर्ड तोडऩे के करीब पहुंच गए हैं।

दो बार के पूर्व विजेता राफेल नडाल ने चेक गणराज्य के जीरी वैसिली को एक घंटे 53 मिनट में 6-3, 6-3 6-4 से हराकर खिताब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। सात बार की पूर्व विजेता सेरेना विलियम्स ने मां बनने के बाद पहला ग्रैंड सलेम जीतने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

2018 FIFA WORLD CUP: इन दो खिलाड़ियों में से एक को मिलेगा गोल्डन बूट!

इस अमेरिकी खिलाड़ी ने रूस की एवगेनिया रोडिना को केवल 62 मिनट में शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सेरेना ने यह मुकाबला 6-2, 6-2 से अपने नाम किया। हालांकि महिला वर्ग मेंचेक गणराज्य की केरोलिना प्लिसकोवा को हार का सामना करना पड़ा।

जिम्नास्टिक्स विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत दीपा ने रच दिया इतिहास