टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी टी-20 सीरीज का अंतिम व निर्णायक मैच रविवार को ब्रिस्टल में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें यह मैच जीत सीरीज पर कब्ज़ा ज़माना चाहेंगी. बता दें, भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन कार्डिफ में शुक्रवार देर रात खेले गए मैच से इंग्लैंड ने सीरीज में बराबरी कर ली.
पहले मैच में एकतरफा हार झेलने वाली इंग्लैंड ने दूसरे मैच में खेल के हर क्षेत्र में सुधार किया. पहले मैच में बैकफुट पर रहने वाली इंग्लैंड ने दूसरे मैच में अपनी गलतियों को सुधारते हुए बराबरी की.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि रविवार का मैच जीत टीम इंडिया सीरीज जीतने में सफल रहेगी. दादा का कहना है कि
“दूसरे मैच में हार से टीम इंडिया को चिंतित नहीं होना चाहिए. यह मैच इंग्लैंड ने अच्छा खेला. वैसे भी जब आप इतने कम स्कोर पर मैच जीतने का ख्वाब नहीं देख सकते. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बांये रखा जिससे निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते गए और आखिर में एक कम टोटल भारत इंग्लिश टीम के सामने रख पाया.”
गांगुली का मानना है कि
“इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शानदार शुरुआत दिलाएंगे. रोहित और धवन ने इस कंडीशन में ये रन बनाए हैं, जिससे इंडिया को फायदा भी मिला है. इंग्लैंड में भी ये जोड़ी कमाल करेगी. स्पिन जोड़ी भी वापसी करेगी. कार्डिफ का विकेट स्पिनर के अनुकूल नहीं था, जिससे इंग्लिश बल्लेबाज हावी नज़र आये, लेकिन ब्रिस्टल में ऐसा नहीं होगा.”

भारतीय स्पिन जोड़ी को एक साल बाद पहली बार असली चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैनचेस्टर में मिली हार के बाद तुंरत वापसी करते हुए उनकी गेंदों का अच्छी तरह सामना किया.
श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से दक्षिण अफ्रीका तक कोई भी प्रतिद्वंद्वी टीम इतने कम समय में चहल-कुलदीप की गेंदों का इतनी आसानी से तोड़ नहीं निकाल सकी है.
इंग्लैंड को परेशान करने का ढूंढना होगा तरीका :

कुलदीप ने सीरीज के शुरुआती मैच में जहां पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया तो वह कार्डिफ में एक भी विकेट नहीं मिला. चहल ने भी काफी रन लुटाए जिससे इन दोनों को प्रतिद्वंद्वी टीम को परेशान करने का तरीका ढूंढना होगा.
The post अपने जन्मदिन पर दादा को है विश्वास कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी अंग्रेजो पर भारी पड़ जिताएगा सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.