Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या आज दर्ज हो जाएगी राजस्थान के दीपक चाहर के नाम ये उपलब्धि?

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 शृंखला का पहला मैच आज यहां पर खेला जाएगा। इस शृंखला के लिए भारतीय टीम में दो नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है। इसमें एक राजस्थान के रणजी खिलाड़ी दीपक चाहर हैं तो दूसरे हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कु्रणाल पांड्या हैं।

इंडोनेशिया ओपन: ये खिलाड़ी पेश करेंगे भारतीय चुनौती

पहले मैच में आज यदि राजस्थान के दीपक चाहर को खेलने का मौका मिलता है तो उनके नाम एक उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। मैच के लिए मैदान में उतरने के साथ ही वह भारतीय टीम की ओर से टी-20 क्रिकेट खेलेने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

इंग्लैंड दौर पर भारत-ए की ओर से किए गए शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनके भारत की अन्तिम एकादश में शामिल होने की ज्यादा उम्मीद हैं। उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीम बुमराह के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। चाहर ने इंग्लैंड दौर पर चार मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं।

त्रिकोणीय टी-20 शृंखला: ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर बड़ी जीत

वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ ही कु्रणाल पांड्या को भी मैच के लिए टीम में जगह मिलती है तो उनके नाम भी एक उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। इसके साथ ही क्रुणाल और हार्दिक भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भाइयों की तीसरी जोड़ी बन जाएगी।

इससे पहले 1983 विश्व कप जीत के हीरो मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ तथा ऑलराउंडर इरफान पठान और यूसुफ पठान भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। कु्रणाल और हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से एक साथ खेलते हैं।

इस कारण फिर से विवाद में फंस गई कांबली दम्पती

विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दौरे की शुरूआत करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य मेजबान टीम को जीत की पटरी से उतार दबाव में लाने का होगा। इंग्लैंड टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराने के बाद एकमात्र टी-20 मैच में भी कंगारू टीम को शिकस्त दी थी।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, कु्रणाल पांड्या, दीपक चाहर।

इंगलैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, जेक बॉल, जोस बटलर, सैम कुरान, टॉम कर्रान, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, डेविड मालन।