Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका क्रिकेट ने श्रीलंका प्रीमियर लीग को किया गया स्थगित, जाने क्या रही वजह

श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) के शुरूआती चरण को  स्थगित कर दिया गया है. भारतीय खिलाड़ियों के हटने सहित कई समस्याओं का सामना करने के बाद यह फैसला किया गया.

इस टूर्नामेंट की जगह श्रीलंका क्रिकेट अब नियमित अंतर प्रांतीय ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा जिसमें पांच टीमें खेलेंगी लेकिन विदेशी खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं होंगे.

 

 

यह लीग 19 जुलाई 2011 से शुरू होने थी, लेकिन अब इसे स्थगित करने का फैसला संभवत: श्रीलंका क्रिकेट की नयी समिति और लीग के आयोजकों समरसेट एंटरटेंमेंट वेंचर्स के बीच बैठक के बाद लिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल अगस्त में चार साल की विंडो को इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सबसे अच्छा समय माना जा रहा है. बीसीसीआई ने 12 भारतीय खिलाड़ियों को अनापत्ति पत्र देने से इनकार कर दिया था.
रसेल आर्नोल्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर से इस बात कि पुष्टि करते हुए लिखा –“हैलो यारो !!! जो लीग सितम्बर महीने में होनी थी अभी उसको स्थगित कर दिया है, इसको फिर कब खेला जाएगा इसके बारे में अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी, इसके बाद लंकन समर्थकों में निराशा कि लहर दौड़ गयी है. इस लीग का सभी बड़े ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे.
श्रीलंकन क्रिकेट प्रीमियर लीग से भारी मात्रा में मुनाफा कमाया जा सकता था क्यूंकि इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई जा रही थी. बोर्ड ने इसके आयोजन के लिए अगले 10 सालों तक रुपरेखा तैयार कि थी. हम लोग क्रिकेट को और प्रतिस्पर्धा वाला खेल बनाने के लिए तैयार हुए थे, इससे घरेलू क्रिकेट के मानकों को बढाने में मदद प्राप्त होती.
इस लीग में भारत के तरफ से युवराज सिंह, हरभजन सिंह और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनने के लिए तैयार थे. प्रतिस्पर्धा के दौर में कई गुमनाम चेहरे भी सामने आते जो आगे चलकर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनते.

The post श्रीलंका क्रिकेट ने श्रीलंका प्रीमियर लीग को किया गया स्थगित, जाने क्या रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.