Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बताया कैसे इंग्लैंड दे सकता है भारत को मात

इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की है.  सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था. जबकि दूसरे में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी. मगर इसके तीसरे मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की और सीरीज पर कब्ज़ा जमाया.

टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और उसे रोकने के लिए इंग्लैंड टीम को अब और अधिक मजबूत होने की जरुरत है.

ये कहा सौरव गांगुली ने 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में लिखे अपने लेख में सौरव गांगुली ने कहा

”इंग्लैंड में भारत को जो शुरुआत चाहिए थी वह उसे टी-20 सीरीज जीत कर मिल गयी. यहां तक कि जिस मैच में उन्हें हार मिली उसमें उन्होंने अंतिम ओवर तक लड़ाई लड़ी. ये आत्मविश्वास और मोमेंटम एकदिवसीय सीरीज में जाएगा. जिस तरह से भारतीय टीम छोटे फॉर्मेट में नजर आ रही है, ऐसे में विराट की सेना को रोकने के लिए इंग्लैंड को भी अपना खेल को और उपर लाना होगा. इस टीम को देख कर लगता है कि ये छोटे फॉर्मेट में कही भी किसी भी परिस्थितियों में जीत सकती है.”

आगे गांगुली ने कहा

”मैं पिछले 20-22 साल से हर वर्ष इंग्लैंड जा रहा ,हूं लेकिन इस तरह की समर पहले कभी नही देखी. यहां काफी गर्मी है. जिस तरह की स्थिति हुआ करती थी उस से थोड़ा अलग है. यह लगभग भारत में खेलने जैसा है. विकेट काफी सख्त और बल्लेबाजी के लिए अनुरूप है. इसके साथ ही स्पिनर गेंदबाजों के लिए भी काफी अच्छा है.”

स्पिन गेंदबाजी को इंग्लैंड के लिए एक चुनौती बताते हुए गांगुली ने कहा

”इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय गेंदबाजी का सामना करना होगी. इंग्लैंड में इंग्लैंड हमेशा से मजबूत रही है. लेकिन ये भारतीय टीम थोड़ा अलग है. दोनों टीमों के पास एक जबरदस्त बल्लेबाजी क्रम है. हालांकि मुझे विश्वास है कि विराट के नेतृत्व वाली ये टीम थोड़ा उपर है. वहीं भारतीय गेंदबाजी इंग्लैंड की गेंदबाजी से अधिक मजबूत नजर आ रही है.”

The post पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बताया कैसे इंग्लैंड दे सकता है भारत को मात appeared first on SportzWiki Hindi.