पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि अहमद शहजाद लगातार अच्छा करते आये होते तो ये भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से भी आगे निकल सकते थे। इनका यही कहना है कि ये इन भारतीय दिग्गजों को पछाड़ सकते थे।

अब्दुल रज्जाक जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए काफी समय तक क्रिकेट खेला है जिसमें उन्होंने एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाई और सचिन तथा सहवाग जैसे खिलाड़ियों के साथ काफी क्रिकेट खेला है। उन्होंने सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ने की बात पीटीवी चैनल पर बताई है जिसे सुन सभी चौंक गए।
बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान जब एंकर ने उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में पूछा जिन्होंने अपनी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं और जिनके क्षमता पर उन्हें भरोसा था, तो पूर्व क्रिकेटर रज्जाक ने कहा कि, जी बिल्कुल है। मैं कहता हूं अहमद शहजाद जबरदस्त था। ये सहवाग और सचिन जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ सकता था।

साथ ही इसके बाद पूर्व ऑलराउंडर के इस उत्तर से चौंक गए और हैरान रहकर बोले, क्या ? तो इसके बाद रज्जाक ने कहा, “इसमें शुरू से ही प्रतिभा रही थी। शहजाद के करियर के शुरूआती दिनों में मुझे ऐसा लगा था। मैं उसे शुरू से देखता आ रहा हूँ। वह काफी टैलेंटेड बल्लेबाज रहे थे। साथ ही यहाँ तक उमर अकमल भी एक अच्छे खिलाड़ी रहे थे।”
“ये खिलाड़ी पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के तंत्र के पीड़ित हैं क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी एक या दो मैच में खराब बल्लेबाजी करते है तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। मैं यही मानता हूँ कि अगर किसी खिलाड़ी को अवसर मिलता है तो उन्हें खुलकर खेलना चाहिए और पूरा योगदान देना चाहिए, “इन्होंने आगे बताया है।
26 वर्षीय बल्लेबाज अहमद शहजाद ने शुरू से ही अच्छा क्रिकेट खेला है लेकिन हमेशा से ही बाहर अंदर और बाहर होते रहे है और ऐसा ही हाल उमर अकमल का रहा है। इस कारण इनका कैरियर इतना लंबा नहीं जा पाया है।
The post अब्दुल रज्जाक ने कहा सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ सकता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, एंकर ने दी चौकाने वाली रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.