Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश को छोड़ मोहम्मद कैफ ने की वेस्टइंडीज की तारीफ़ तो भड़के युजुर्स ने पढ़ाया धर्म का पाठ, फिर कैफ ने दिया ये जवाब

4 जुलाई बुधवार से वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. बुधवार को पहले टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एंटिगा में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश की  पूरी टीम लंच से पहले ही मात्र 43 रनों पर पूरी बांग्लादेशी फ़ौज पवेलियन पहुंच चुकी थी.

 

 

ट्विटर पर लोगों ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों का खूब मजाक उड़ाया. ट्विटर पर मोहम्मद कैफ ने वेस्टइंडीज की जबरदस्त गेंदबाजी के लिए ट्विटर पर एक पोस्ट की, जिसके बाद एक युवक ने उन्हें मुस्लिम लोगों के समर्थन के लिए बात कही, जिसके बाद उस युवक को क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सीख दे डाली.

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ने बुधवार को ट्विटर के जरिए विंडीज की बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने पर तारीफ की. लेकिन विंडीज  को लेकर कैफ की यह तारीफ एक मुस्लिम युवक को हजम नहीं हुई. लिहाजा युवक ने ट्विटर पर कमेंट करते हुए कैफ को धर्म का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन उसे महंगा पड़ गया.

कैफ ने विंडीज के प्रदर्शन को देखते हुए पहले ट्वीट किया, ” बांग्लादेश की टीम 18.4 ओवर में 43 रन बनाकर आउट. वेस्टइंडीज का लाजवाब प्रदर्शन. रोच ने 12 गेंदों के भीतर 5 विकेट लिए।”

उनके इस ट्वीट के बाद एक युवक ने कमेंट किया जिसके बाद कैफ ने उसका जवाब अपने ही तरीके से दिया.

 

आसिफ खान नाम से एक यूजर ने कैफ को कहा, ”सर आप मुस्लिम हो आैर धर्म के लोगों का समर्थन करो,  वेस्टइंडीज को नहीं।”

आसिफ नाम यूजर के इस कमेंट के बाद कैफ ने उसे करारा जवाब दिया. कैफ ने कहा, ”तुम्हारा नाम आसिफ है. इसका मतलब है माफ करना. जैसे की मैने तुम्हें कर दिया, अल्लाह आपको जल्द सद्बुद्धि दे.”

कैफ के इस जवाब के बाद युवक ने मांफी मांगी आैर सफाई देते कहा कि उसका उसके किसी दोस्त ने यह ट्वीट किया.

आपको बता दे कि कि पूरी बांग्लादेश की टीम मात्र 43 रनों पर ढेर हो गयी, जिसके बाद बांग्लादेश टीम के शर्मनाक प्रदर्शन की ट्विटर पर खूब आलोचना की गयी, जबकि विंडीज कि खूब प्रशंसा की गयी.

The post बांग्लादेश को छोड़ मोहम्मद कैफ ने की वेस्टइंडीज की तारीफ़ तो भड़के युजुर्स ने पढ़ाया धर्म का पाठ, फिर कैफ ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.