आईपीएल 2018 से ही इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बटलर ने 13 मैचों में लगभग 155 की स्ट्राइक रेट से 548 रन बनाये थे। बटलर ने इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मैन ऑफ़ दी सीरीज का अवार्ड जीता।
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाजी करने वाले बटलर को इस साल राजस्थान की टीम ने शुरूआती मैचों में मध्यक्रम में खिलाया, लेकिन जल्द ही उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और अब इंग्लैंड के लिए भी टी-20 सलामी बल्लेबाजी करने लगे हैं।
बटलर अपना खेल कर रहे हैं एन्जॉय
अपने फॉर्म और खेल को लेकर बटलर ने रविवार को कहा कि
“मैं पिछले कुछ महीनों को काफी एन्जॉय कर रहा हूँ। मैं अभी करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा हूँ और लगातार इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहता हूँ । “
शुरूआती दिनों में बटलर को लगता था कि वह हर दिन रन नहीं बना सकते। उन्हें लगता था कि आज रन बनाने के बाद दबाव हट जाता है और कल फेल भी हो गए तो कोई बात नहीं है।
बटलर ने आगे कहा
“मैंने जब विराट कोहली, जो रुट, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और कुमार संगकारा जैसे बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखा तो मेरी आंखें खुल गयी, क्योंकि ये बल्लेबाज हर दिन बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते हैं। “
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कही बड़ी बात
धोनी को अपना आदर्श मानने वाले बटलर की तुलना इन दिनों उन्हीं से हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है बटलर का धोनी की तरह ही मैच फिनिश करना। धोनी के बारे में बटलर ने कहा
“मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूँ और उनके बारे में मुझे सबसे अच्छी बात लगती है कि वह किसी भी परिस्थिति में घबराते नहीं हैं।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी बटलर ने धोनी की तारीफ की थी।
The post जॉस बटलर ने खोला दिल का राज, कहा मै इसी वजह से धोनी को मानता हूँ अपना आदर्श appeared first on SportzWiki Hindi.