पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय महिला टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले टीम के कोच तुषार अरोठे ने इस्तीफा दे दिया है. बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. बयान के मुताबिक तुषार ने इस्तीफा देने के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है.
बीसीसीआई ने जारी किया बयान

बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे का इस्तीफा मंजूर कर लिया. तुषार ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया. उन्होंने टीम के साथ काम करने का मौका देने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया है. वहीं, इस्तीफे के बाद बोर्ड ने तुषार का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
खिलाड़ियों से विवाद है विषय
ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के मानें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार और टीम के खिलाड़ियों के बीच तालमेल सही नहीं बैठ रहा था. गौरतलब है कि यह फैसला तो एशिया कप में बांग्लादेश के हाथों फाइनल में हार के बाद तय हो गया था कि अब भारतीय महिला क्रिकटे टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
इस हार के बाद हुई बैठक में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय के साथ डायना एल्डुजी के बीच बात हुई थी, लेकिन बैठक में टीम के मुख्य कोच तुषार अरोठे को नहीं बुलाया गया था, जिसके बाद से इस विवाद ने तूल पकड़ा था.
बता दें कि कोच तुषार की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और इस साल एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचने में भी सफल रही थी. बोर्ड अब टीम के नए कोच की तलाश में लग गया है. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन उनकी जगह लेता है.
The post महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच तुषार अरोठे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, ये शर्मनाक काम बना वजह appeared first on SportzWiki Hindi.