Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी भी हुए इस बॉलीवुड अभिनेत्री के फैन, कहा एक्सीलेंट वर्क

धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व मौजूदा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले दुनिया भर में हैं. तभी तो धोनी जहां भी जाते हैं उनसे मिलने वालों की भीड़ लग जाती है. भारतीय सितारों में इस खिलाड़ी को रखा जाये तो ये कहीं अग्रिम पक्ति में ही नजर आएंगे.

दिलचस्प बात तो यह है कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने बॉलीवुड स्टार्स को भी अपना मुरीद बना रखा है. हाल ही में धोनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे से मुलाकात की और वर्तमान में भारत के सबसे लोकप्रिय शो ”सेक्रेड गेम्स” में उनके जबरदस्त अभिनय की तारीफ़ की.

राजश्री ने ट्विटर पर धोनी के साथ एक फोटो डाली हैं और कहा , “जब धोनी ने मुझसे कहा कि उन्हें मेरा काम पसंद आया…मतलब टोटल स्यापा. धोनी के साथ मेरे अद्भुत पल… आपका धन्यवाद.”

राजश्री देशपांडे ने ट्विटर पर धोनी के अलावा उनके हेयर स्टाइलिस्ट सपना मोती भवानी को भी टैग किया, जो धोनी के निजी हेयर स्टाइलिस्ट और एक दोस्त के रूप में भी जानी जाती हैं.

राजश्री के ट्वीट पर शो के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने लिखा, “धोनी सेक्रेड गेम्स देखते हैं…बढ़िया”

सेक्रेड गेम्स की इन दिनों बहुत ज्यादा चर्चा है. नेटफ्लिक्स पर यह वेब सीरीज प्रसारित की जा रही है. शो में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसके अलावा राजश्री भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

राजश्री को भेजे गए थे भद्दे मैसेज
सेक्रेड गेम्स की रिलीज के बाद राजश्री को न्यूड सीन के चलते भद्दे मैसेज भेजे गए. कुछ में तो उन्हें पोर्न स्टार कहा गया. राजश्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में दावा किया था कि उनके सीन से जुड़े चित्रों को इंटरनेट पर वायरल करने के साथ ही कुछ पोर्न साइटों पर भी डाल दिया गया.

The post महेंद्र सिंह धोनी भी हुए इस बॉलीवुड अभिनेत्री के फैन, कहा एक्सीलेंट वर्क appeared first on SportzWiki Hindi.