Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस तरह अब घर में ही बनाए स्वादिष्ट पंजाबी कढ़ी

इंटरनेट डेस्क। अगर आपको अलग अलग तरह का खाना खाना पसंद है और आप हमेशा राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी खाना खाना पसंद है तो अब आपको किसी नई नई जगह पर जाने की जरूरत नही है। रविवार के दिन आप फ्री रहते हो और कुछ भी कर सकते हो इस लिए आपको घर में ही कुछ अच्छी डिश बनानी चाइये ताकि आपके परिवार वाले और आप दोनों ख़ुशी ख़ुशी घर में ये स्वाद ले सको। पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों के साग के अलावा पंजाबी कढ़ी भी काफी फेमस है। इस कढ़ी का स्वाद एकदम अलग होता है, इस कढ़ी में पालक डाला जाता है इस कारण से ये पौष्टिक भी होती है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। बनाने की विधि....

सामग्री :-

पालक - 1कप

प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च - आधा चम्मच

अदरक का पेस्ट - एक चम्मच

दही - 1 कप

बेसन - 1 चम्मच

जीरा - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाऊडर - 1/2 चम्मच

तेल

हरा धनिया

नमक स्वादानुसार

विधि :-

अगर आपको घर में पंजाबी कढ़ी बनानी है तो इसके के लिए आपको विधि के अनुसार सबसे पहले एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, अब इसे गैस पर पकने के लिए रख दें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाती रहें जिससे कढ़ी गाढ़ी न हो। अब एक बर्तन में अलग से तेल गरम करें और उसमें प्याज, जीरा, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनकर तडका तैयार कर लें। इस तड़के को कढ़ी में मिक्स करें। जब कढ़ी में उबाल आने लगे तो इसमें कटा हुआ पालक मिक्स कर दें और इसे अच्छे से पकने दें। अब आपकी पंजाबी कढ़ी बनकर तैयार है। साथ ही आप पंजाबी कढ़ी को रोटी या चावल दोनों के साथ अपने घर वालों को परोस सकती हो।

अब घर में आसानी से बना सकते है राजस्थान की चना दाल मोठ की नमकीन



Herald