इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पिछले काफी लम्बे समय से अपनी कंधे की चोट से परेशान है. उनके भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से होने वाली टेस्ट सीरीज खेलने में भी संशय बना हुआ है.
15 जुलाई को चोट के बाद पहली बार खेलने उतरेंगे एंडरडन

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले जेम्स एंडरसन 15 जुलाई को अपनी काउंटी टीम लंकाशायर के लिए नॉटिंघमशायर के खिलाफ एक तीन दिन का दोस्ताना मैच खेलेंगे और अपनी फिटनेस को साबित करेंगे. यह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार से शुरू होगा.
आपकों बता दें, कि 3 जून को पाकिस्तान पर दूसरी टेस्ट जीत के बाद से जेम्स एंडरसन क्रिकेट से दूर है. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीरीज में 9 विकेट हासिल किये थे, लेकिन उसके बाद से वह अपनी कंधे की चोट से जूझ रहे थे.
इस प्रकार है लंकाशायर की टीम
आपकों बता दें, कि जेम्स एंडरसन युवा बल्लेबाज हसीब हमीद की कप्तानी में लंकाशायर के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे.
हसीब हमीद (कप्तान), जेम्स एंडरसन, टॉम बेली, जोश बोहैनन, जेमी क्रोले, स्टीवन क्रॉफ्ट, ब्रुक गेस्ट, टॉम हार्टले, लियाम हर्ट, रॉब जोन्स, डैनी लैम्ब, मैथ्यू पार्किंसन
भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में चयन के लिए एंडरसन के लिए महत्वपूर्ण मैच

आपकों बता दें, भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से पांच मैचों की एक लम्बी टेस्ट सीरीज खेलनी है और इस टेस्ट सीरीज के लिहाज में चयन के लिहाज से जेम्स एंडरसन के लिए 15 जुलाई को लंकाशायर के लिए होने वाला मैच एक अहम मैच होने जा रहा है.
आपकों बता दें, कि अगर जेम्स एंडरसन इस मैच में अपनी फिटनेस साबित कर देते है, तो वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम में चुने जायेंगे. बता दें, कि एंडरसन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को कई बार आउट कर चुके है. एंडरसन की मैदान पर वापसी विराट के लिए अच्छी खबर नहीं है.
The post वह गेंदबाज अब कर रहा मैदान पर वापसी, जिसे देख विराट कोहली भी खाते है खौफ appeared first on SportzWiki Hindi.