इंग्लैंड के खिलाफ मिली वनडे सीरीज हार के बाद भारतीय टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठ रहे है. इस बीच भारतीय टीम की एक और मुश्किल बढ़ गई है. भारतीय टीम के फ्रंट लाईन गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को चोट के चलते वापस लौटना पड़ा है. वहीं पहले तीन टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हो पाएंगे.
गौरतलब है कि भुवी पिछले कुछ दिनों से पीठ दर्द से जूझ रहे थे. चोटिल होने के कारण भुवनेश्वर को टी-20 सीरीज के दो मैच और पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद निर्णायक और तीसरे मैच में उन्हें टीम में खिलाया तो गया लेकिन मैच की पहली गेंद से ही भुवी लय से बाहर दिखे. वहीं दूसरी तरफ मीडिया के मुताबिक जसप्रीत बुमराह भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. बताया जा रहा है कि वो अपने अंगूठे की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं.

इस दौरे पर अब तक के सभी मैचों में कुलदीप यादव के अलावा कोई भी गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में कामियाब नहीं हो पाया है. इसे देखते हुए टेस्ट सीरीज के लिए अगर भुवनेश्वर और बुमराह के बिना भारतीय टीम को आंका जाए तो टीम की तेज गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई देती है. हालांकि टेस्ट में उमेश, इशांत और शमी की तिकड़ी जरुर होगी. जिनको लेकर दिग्गज कह रहे हैं कि ये गेंदबाज भारत को इस डिपार्टमेंट में कमजोर नहो होने देंगे.

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी की माने तो, ‘यदि लंबे कद के पेसर अच्छी लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं तो वे हमेशा इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. ऐसे समय में इंग्लैंड के मैदानों पर बाउंस मिलता है जो लंबे कद के पेसरों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.’
बता दें, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एक अगस्त से बर्मिघम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच लंदन में लॉर्ड्स के मैदान पर 13 अगस्त से होगा. वहीं तीसरा मै 18 अगस्त से खेला जाएगा. चौथे मैच दोनों टीमों के बीच 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में होगा और सीरीज के आखिरी मैच में दोनों टीमें लंदन के ओवल मैदान भिड़ेंगी.
The post इंग्लैंड बनाम भारत: टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, भुवनेश्वर कुमार को भेजा गया भारत और इंग्लैंड में चोटिल पड़ा है ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.