Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी पर लगा अगले दो साल का बैन

बांग्लादेश की टीम इस समय अपने स्टार तेज़ गेंदबाजों की चोट की समस्या से जूझ रही है. एक तरफ टीम के स्टार  लगातार लीग क्रिकेट खेल कर चोटिल हो रहे है. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक कड़ा कदम उठाया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान के लीग क्रिकेट  में खेलने से रोक लगा दी है. बोर्ड ने फैसला उनके चोटों को देखते हुए लिया है

चोटों से परेशान है रहमान

Image result for मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश

रहमान के करियर अभी तक चोट की वजह से काफी ज्यादा प्रभावित रहा है. एक तरफ जहाँ वो टीम के भविष्य के रूप में देखे जा रहे है. वही चोट की वजह से वो नेशनल टीम से दूर है. इस बार भी आईपीएल के दौरान वो अपनी एंगल चोटिल कर बैठे थे. जिस वजह से वो निदाहस सीरीज और वेस्ट इंडीज सीरीज से बाहर हो गए थे. इसके अलावा टी-20 ब्लास्ट में भी चोटिल हो गए थे,जिस वजह से वो क्रिकेट से काफी समय के लिए दू हो गए थे.

बोर्ड ने उठाया ये कड़ा कदम 

Related image

रहमान के ऊपर से वर्क लोड करने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलाने के लिए बोर्ड ने कड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने उनके लीग क्रिकेट में खेलने पर बैन लगा दिया है. जिस वजह से वो आने वाले दो सालों में कोई भी लीग क्रिकेट नही खेल सके.

बोर्ड ने जारी अपने बयान कहा कि

“मैंने उनसे कहा है कि वो आने वाले दो सालों तक किसी भी तरह की लीग क्रिकेट में हिस्सा नही लेंगे. मैंने उनको साफ़ कर दिया है कि अब उनकी लीग चोट की वजह से वो नेशनल टीम से दूर नही होंगे. ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नही है. बोर्ड उसका ध्यान रखता है और वो फिर से लीग क्रिकेट में जा कर खुद को चोटिल कर लेता है. ये अब कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा.”

The post मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी पर लगा अगले दो साल का बैन appeared first on SportzWiki Hindi.