भारत और इंग्लैंड के बीत टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब गुरूवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। भारत और इंग्लैंड जैसी विश्व क्रिकेट की दो सबसे शानदार वनडे टीमों के बीच होने वाली वनडे सीरीज के रोमांचक रहने की पूरी संभावना है। इस वनडे सीरीज में रोमांच अपने चरम पर रहने का एक और बड़ा कारण है और वो है वनडे रैंकिंग…..

वनडे सीरीज में होगा वनडे की दो सबसे टॉप टीमों के बीच मुकाबला
वनडे रैंकिंग के लिहाज से तो इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाली इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज के मायने कुछ ज्यादा ही हैं। क्योंकि ये मुकाबला मौजूदा वनडे रैंकिंग की नंबर एक और नंबर दो टीमों के बीच है।
फिलहाल ताजा वनडे रैंकिंग में जहां इंग्लैंड की टीम 126 अंको के साथ पहले स्थान पर काबिज है, तो वहीं विराट कोहली एंड कंपनी भी इंग्लैंड से ज्यादा दूर नहीं है और वो 122 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने पर पहुंच जाएगी नंबर वन पायदान पर
इंग्लैंड की टीम के लिए जहां इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग के साथ न्याय करने की जरूरत है तो वहीं भारतीय टीम के लिए भी इंग्लैंड को पछाड़ने का बड़ा मौका रहेगा। अगर इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को विराट कोहली की सेना जीतने में कामयाब रही तो वो वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड को बेदखल कर पहले स्थान पर चले जाएंगे। लेकिन इसके लिए भारतीय टीम को तीनों ही मैच यानि क्लीन स्वीप करने की जरूरत होगी।

दोनों ही टीमें जबरदस्त लय में, सीरीज होगी रोमांचक
भारतीय टीम को इस सीरीज में एक भी मैच गंवाने की स्थिति में रैंकिंग में नंबर वन के ताज से दूर कर देगा। अगर भारतीय टीम वनडे सीरीज को 3-0 से जीतने में कामयाब रहती है तो भारतीय टीम टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी पहला स्थान हासिल कर लेगी। तो वहीं टी-20 सीरीज में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड को भारतीय टीम की हराने की संभावना पर नजर
वैसे मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम जिस लय में नजर आ रही है उससे ते भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड को हरा पाना इतना आसान नहीं रहेगा जैसा सोचा जा रहा है। इंग्लैंड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया था।तो वहीं भारतीय टीम के लिए भी इंग्लैंड को हराने के लिए उसी तरह की लय है। भारतीय टीम ने फरवरी में अपनी आखिरी वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका को उसी की जमीं पर 5-1 से मात देकर जीती थी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड को अगर इस अंतर से मात देता है भारत तो ही अंग्रेजो की जगह टॉप पर लहराएगा तिरंगा appeared first on SportzWiki Hindi.