जिस तरह भारत में आईपीएल खेला जाता है. उसी तरह इंग्लैंड में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट खेला जाता है. नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट 2018 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 15 सितंबर को होगा. नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट इंग्लैंड की काउंटी टीमों के बीच खेला जाता है.
राशिद खान ने किया ससेक्स टीम के साथ करार

आपकों बता दें, कि आगामी नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट के लिए अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने ससेक्स टीम के साथ करार किया है.
राशिद खान दुनिया की हर टी-20 लीग में खेलते है. वह आईपीएल, PSL, बिग बैश, बीपीएल, सीपीएल जैसी बड़ी-बड़ी टी-20 लीग में क्रिकेट खेल चुके है.
खुद राशिद खान ने ट्विटर पर दी जानकारी

आपकों बता दें, कि खुद राशिद खान ने ट्विटर पर अपने ससेक्स काउंटी टीम के साथ करार करने की जानकारी दी है. राशिद खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैं टी-20 ब्लास्ट में ससेक्स की टीम से खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं, जल्द मिलते है.”
Off to
excited about @VitalityBlast can’t wait to play for @SussexCCC C U Soon Guys
pic.twitter.com/J5CnttbQ3y
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) July 2, 2018
डेनियल वायट ने राशिद के ट्वीट पर किया रीट्वीट

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट का पहले से ही लोग राशिद खान के साथ नाम जोड़ रहे थे. अब लोगो को बात करने का इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट ने एक और मौका दे दिया है.
दरअसल, डेनियल वायट ने राशिद खान के ट्वीट पर रीट्विट किया है और उनके इंग्लैंड में आकर नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट खेलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर Yassssssssss लिखा है.
डेनियल वायट के ट्वीट से साफ़ जाहिर है, कि वह राशिद खान के इंग्लैंड आने से काफी खुश है. वैसे आपकों यह भी बता दें, कि पहले भी कई बार राशिद खान और डेनियल वायट एक दुसरे को ट्विटर पर जवाब दे चुके है.
Yassssssssss
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) July 2, 2018
The post डेनियल वायट ने एक बार फिर राशिद खान के लिए दिखाया अपना प्यार, अब लिखा कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.
excited about 
