Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन ने लोकेश राहुल और कुलदीप यादव के लिए कहा कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मैसेज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रात सोफिया क्रिकेट ग्राउंड कार्डिफ में खेला जाने वाला है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी की उम्मीद के साथ उतरने वाली है, क्योंकि उन्हें पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही लोकेश राहुल और कुलदीप यादव का खतरा दूसरे मैच में भी होम टीम पर मंडराता नजर आने वाला है क्योंकि दोनों ने बीते दिनों से काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जो ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड मैनचेस्टर में खेला गया था जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेटों से हराया था और उस मैच में जीत के हीरो कुलदीप यादव और लोकेश राहुल रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई।

दोनों के शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर हर किसी ने बधाई दी है। हालाँकि कुलदीप यादव से ज्यादा लोकेश राहुल का शतक ज्यादा सुर्ख़ियों में रहा है और टीम के साथी खिलाड़ी बधाईयाँ दे रहे है। इस दौरान अभी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भी ट्वीट करते हुए दोनों को ही बधाई दी है और इस मैच को मेमोरेबल बताया है।

धवन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है, “54 गेंदों पर 101 नाबाद और 24 रन पर 5 विकेट, ये बात लंबे समय तक याद रहेगी। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई हो लोकेश राहुल और कुलदीप यादव। इस सीजन की एकदम सही शुरुआत हुई है।”

यहाँ देखिये धवन का ट्वीट

इनके अलावा टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट करते हुए बधाई दी थी तो लोकेश राहुल खुद ने भी ट्वीट करते हुए इस मैच को खुद और टीम के लिए बेहद ख़ास बताया है और हमेशा याद रखने वाला बताया है।

The post शिखर धवन ने लोकेश राहुल और कुलदीप यादव के लिए कहा कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मैसेज appeared first on SportzWiki Hindi.