भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2014 में इंग्लैंड का दौरा किया था उसके बाद अब विराट कोहली की कप्तानी में दौरा किया है जिसमें तीन टी-20, तीन वनडे और अब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज को लेकर पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कहा है कि रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव की फिरकी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकती है।

इन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा,
“मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज कुलदीप यादव को इतना अच्छे से खेल पा रहे हैं। इंग्लैंड में इस समय जो मौसम है, धूप से पिचें सूखी होंगी। ऐसे में कुलदीप और बाकी स्पिन गेंदबाज काफी उपयोगी साबित होंगे।”
सचिन ने आगे बात करते हुए कहा,
“मैंने टीवी पर जो देखा, उससे लगा कि जो रूट ने स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद को उसके हाथ में ही भांप लिया था। कुलदीप की रिस्ट का एक्शन वाकई बहुत पेचीदा है और बॉल को छूटने के बाद उसे भांपना बहुत कठिन हो जाता है। लेकिन जो रूट ने उनकी रिस्ट की स्थिति को जल्द ही समझ लिया और वह उनके सामने खेलने में सफल रहे है।”

बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहला मैच भारतीय टीम ने 7 विकेटों से जीता था लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और दोनों ही मैचों में टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले आसानी से जीते और यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
अब दोंनो ही टीमों के मध्य पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाने वाला है। इस बार कुलदीप यादव को फिर से मौका मिला है तो शार्दुल ठाकुर तथा ऋषभ पंत को भी 18 सदस्यीय खिलाड़ियों में मौक़ा दिया गया है। अब इन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने की उम्मीद है।
The post सचिन तेंदुलकर ने कहा इस भारतीय खिलाड़ी के आगे टेस्ट में नहीं टिक सकेंगे अंग्रेज appeared first on SportzWiki Hindi.