Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: मैदान पर वापसी करते ही जेम्स एंडरसन ने मचाया तहलका, भारत के लिए बजी खतरे की घंटी

इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोट के कारण इंग्लैंड की टीम से काफी समय से बाहर चल रहे हैं. वहीं अब उन्होंने मैदान पर जबरदस्त वापसी की है.

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एंडरसन का फॉर्म में आना भारत के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नही है.

एंडरसन इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं. एंडरसन की खतरनाक गेंदबाजी कुछ ऐसी है कि बल्लेबाजी तकनीक में पूर्ण रूप से सक्षम विराट कोहली भी खौफ खाते हैं.

मैदान पर वापसी करते ही चटकाए दो विकेट 

कंधे की चोट से जूझ रहे जेम्स एंडरसन ने टेस्ट सीरीज से पहले काउंटी क्रिकेट के जरिए मैदान पर वापसी की. रविवार से लैंकशायर और नॉटिंघमशायर के बीच तीन दिवसीय एक दोस्ताना मैच शुरु हुआ. जिसमें एंडरसन लैंकशायर की ओर से खेलने के लिए मैदान में उतरे.

एंडरसन का पहले दिन का खेल शानदार रहा. एंडरसन ने 14 ओवर के दौरान सिर्फ 32 रन देकर दो विकेट चटकाए. वह चोट की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नही खेल पाए थे. एंडरसन के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड भी टीम में जल्द ही वापसी कर सकते हैं. वह 22 जुलाई को अपनी टीम सरे के लिए खेल सकते हैं.

एंडरसन और ब्रॉड की वापसी से इंग्लैंड की गेंदबाजी खतरनाक हो जाएगी. ये भारत के लिए टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले ही खतरे की घंटी है. पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड दौरा किया था.

तब एंडरसन ने विराट कोहली कई बार अपना शिकार बनाया था. ऐसे में टी-20 सीरीज जीत कर दौरे का शानदार आगाज करने वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज को भी जीत कर टेस्ट सीरीज के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी.

जेम्स एंडरसन ने 138 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2.9 की औसत से 540 विकेट चटकाए हैं. जबकि एक दिवसीय  में उन्होंने 194 मैच खेले हैं और 4.92 की इकॉनमी से 269 विकेट निकाले हैं.

The post इंग्लैंड बनाम भारत: मैदान पर वापसी करते ही जेम्स एंडरसन ने मचाया तहलका, भारत के लिए बजी खतरे की घंटी appeared first on SportzWiki Hindi.