Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ए के प्रदर्शन को देख इंग्लैंड चिंतित कुक, वोक्स और मलान जैसे खिलाड़ियों को दी टीम में जगह

16 से 19 जुलाई के बीच इंडिया ए की टीम और इंग्लैंड लायंस के बीच चार दिन का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है. आपकों बता दें, कि इस मैच के लिए इंडिया ए की कमान करुण नायर के हाथ में है.

आपकों बता दें, कि इस एकमात्र अन अधिकारिक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड लायंस की टीम का भी ऐलान हो गया है और कई दिग्गज स्टार खिलाड़ियों को इंग्लैंड लायंस की टीम में शामिल किया गया है.

कुक, वोक्स और मलान जैसे खिलाड़ियों को टीम में किया गया शामिल 

आपकों बता दें, कि 16 से 19 जुलाई के बीच होने वाले चार दिन के टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने अपनी सीनियर टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक, डेविड मलान व क्रिस वोक्स जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है.

आपकों बता दें, कि इन सभी सीनियर खिलाड़ियों के पास 1 अगस्त से भारत के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी फॉर्म को साबित करने का एक अच्छा मौका होगा.

इस प्रकार है इंग्लैंड लायंस की टीम 

इंग्लैंड लायंस :

एलिस्टर कुक (एसेक्स), रोरी बर्न्स (सरे), निक गब्बिन्स (मिडिलसेक्स), डेविड मलान (मिडिलसेक्स), ओली पोप (सरे), क्रिस वोक्स (वारविकशायर), सैम कुरेन (सरे), डोम बेस (समरसेट) , मैथ्यू फिशर (यॉर्कशायर), जैक लीच (समरसेट), जेमी पोर्टर (एसेक्स)

खिलाड़ियों की असली नजर होगी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 

आपकों बता दें, कि कुक, वोक्स और मलान जैसे स्टार खिलाड़ियों की नजर भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा करने की होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.

आपकों बता दें, इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की चोट चिंता का विषय बनी हुई है. वही जेम्स एंडरसन काउंटी मैच में खेलकर अपनी फिटनेस साबित करने वाले है. कुछ दिनों पहले अपने एक इन्स्टाग्राम पोस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी चोट के बारे में बताया था. उन्हें यह चोट काउंटी मैच खेलने के दौरान लगी थी.

The post भारत ए के प्रदर्शन को देख इंग्लैंड चिंतित कुक, वोक्स और मलान जैसे खिलाड़ियों को दी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.