खेल डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों ने अभ्यास मैच खेलने था। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा हो गया है। लेकिन इस मैच में भारत के लिए अच्छी और बूरी दोनों ही बात सामने आई है। इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज धवन और पुजारा ने भारतीय टीम के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है। इस अभ्यास मैच की दोनों पारियों में धवन 0 पर आउट हुए तो पुजारा 23 रन बनाकर आउट हो गए।
इन दोनों खिलाड़ियों का अभ्यास मैच में नहीं चलना टीम के साथ खूद के लिए भी परेशानी खड़े करने का काम कर दिया है। 1 अगस्त में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज को लेकर कप्तान के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी होने वाली है,क्योंकि लोकेश राहुल ने इस अभ्यास मैच की दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन करके धवन को टीम से बाहर करने के लिए कप्तान को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। लेकिन इस अभ्यास मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये रही की भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अभ्यास मैच की पहली पारी में भारतीय टीम 395 रन बनाई इस लक्ष्य का पीछा करने उरती काउंटी टीम को 94 ओवर आठ विकेट पर 359 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी।
इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 89 रन बनाये। भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट उमेश यादव ने लिए यादव ने 18 ओवर डालकर चार विकेट अपने नाम किए और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 19 ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए। इस मैच में कोहली ने भारतीय स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया। शिखर धवन पहली और दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गये लेकिन दूसरी पारी में लोकेश राहुल 36 और अजिंक्य रहाणे 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
Herald