Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुर्तगाल की हार से दुखी हैं सौरव गांगुली, रोनाल्डो से शिकायत करते हुए कह गये कुछ ऐसा

फीफा विश्वकप 2018 में कल दो दिग्गज टीमों का सफ़र समाप्त हो गया. दुनिया भर के फ़ुटबाल फैन्स इन दोनों टीमों की हार से निराश हुए. मेसी स्टारर अर्जेंटीना जहां फ़्रांस से हार गयी. वहीं रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को भी उरुग्वे के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी.

फैन्स में इन दोनों टीमों के हारने से ज्यादा गम इस बात का है कि अब मेसी और रोनाल्डो इस विश्वकप से नदारद नजर आयेंगे. इस पूरे टूर्नामेंट में ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी उस लय में नहीं दिखें जिसके लिए इनके दुनिया भर में चाहने वाले फैले हैं.


बता दें, मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेटीना को फ्रांस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जबकि रोनाल्डो के नेतृत्व में खेल रही पुर्तगाल को शनिवार देर रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उरुग्वे ने 2-1 से मात दी. उरुग्वे के लिए स्टार फारवर्ड एडिंसन कवानी ने दो गोल किए जबकि मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल के लिए एकमात्र गोल पेपे ने किया.

फिश्ट स्टेडिम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मजबूत शुरुआती की लेकिन स्टार फारवर्ड कवानी और लुइस सुआरेज की जुगलबंदी के कारण उरुग्वे मैच को पहला गोल करने में कामयाब रहा. मैच के सातवें मिनट में सुआरेज ने दाईं छोर से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया जिस पर हेडर से गोल दागकर कवानी ने उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया.

इस मैच के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली भी बेहद निराश हुए. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस मैच को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “इस बार विश्वकप में टीमें गजब का खेल दिखा रही हैं. एक अलग ही दर्जे का टूर्नामेंट अभी तक चल रहा है. कल की रात भी शानदार खेल देखने को मिला…खासकर जब सुआरेज़ ने जो बॉल पास की उसे देख मज़ा आ गया. लेकिन मुझे रोनाल्डो से बहुत उम्मीदें थी.”

 

The post पुर्तगाल की हार से दुखी हैं सौरव गांगुली, रोनाल्डो से शिकायत करते हुए कह गये कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.