ब्राजील। जैसा की आप जानते हैं फीफा विश्व कप 2018 चल रहा है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसा वीडियो आप सबने कभी नही देखा होगा, फुटबॉल को लेकर ऐसी दीवानगी आपने शायद ही कभी देखी होगी। एक फुटबॉल का फैन जो न देख पाता है और न ही सुन पाता है फिर भी वह और लोगों की तरह गेम को एन्जॉय करता नजर आ रहा है। फैन का नाम कार्लोस जूनियर है जो दूसरों की तरह रूस में खेले जा रहे फीफा विश्व कप का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।
मसाज थेरेपी का काम करने वाले 31 साल के कार्लोस जूनियर दूसरों से बहुत अलग हैं जो ना तो सुन पाते हैं और ना ही देख पाते हैं। कार्लोस ने सोमवार को मैक्सिको के खिलाफ खेले गये नाआउट मैच का इंटरप्रेटर की मदद से लुत्फ उठाया। इंटरप्रेटर ने स्पर्श संचार के माध्यम मैच की हर गतिविधि से रूबरू कराया।
O torcedor Carlos Junior, que é surdo-cego acompanhou todos os lances da estreia da seleção Brasileira na Copa do Mundo. Com a ajuda de guias interpretes sentiu em seu corpo e em tempo real, os gols de Philippe Coutinho e Neymar, na primeira vitória do Brasil na Rússia. pic.twitter.com/wjcbkcLixe
— Romário (@RomarioOnze) June 30, 2018
ब्राजील ने इस मैच को 2-0 से जीत लिया था। विश्व कप के दौरान मैच को समझने के लिए जूनियर के इस तकनीक का वीडियो दुनिया भर मे सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।साथ ही इस खबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी जगह मिली है।
The post देख सुन न पाने के बावजूद, बाकियों की तरह फुटबॉल वर्ल्ड कप एन्जॉय रहा है ये शख्स appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
