Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

परविंदर अवाना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया। अवाना ने नौ साल दिल्ली के लिए क्रिकेट खेली और भारत की राष्ट्रीय टीम से इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में दो टी-20 मैच खेले। वह हालांकि इन दो मैचों में विकेट लेने में सफल नहीं हो सके।

parvinder

अवाना ने अपने संन्यास की जानकारी ट्वीटर पर दी। साथ ही अपने टीम के साथियों, प्रशिक्षकों, सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।

अवाना ने लिखा, “भारत का प्रतिनिधित्व करना और डीडीसीए के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ियों को बागडोर देने का यह सही समय है। मैं सभी डीडीसीए चयनकर्ताओं और सीनियर खिलाड़ियों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया।”

31 साल के अवाना ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज 2007 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ किया था। वह अपने पहले मैच में सिर्फ एक विकेट ही ले सके थे, लेकिन अगले मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लगाई।

उन्होंने कुल 62 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 191 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर में 10 बार पांच से ज्यादा विकेट हासिल किए।

अवाना ने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच 2016 में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेला था।

अवाना ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन साल तक किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है। वह साथ ही 44 लिस्ट-ए मैच, 61 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें क्रमश: 63 और 77 विकेट लिए हैं।

The post परविंदर अवाना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, लिखा भावुक संदेश appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.