इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों में शिखर धवन और रोहित शर्मा ने तेज तर्रार शुरुआत रही और इसी कारण भारत ने यह मैच जीता है। इससे पहले भी टीम इंडिया ने इन्हें तीन टी-20 की सीरीज में भी मात दी थी।

भारतीय टीम की जीत के बाद अब हर कोई सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है और शिखर धवन ने भी रोहित शर्मा तथा कुलदीप यादव की जबरदस्त बल्लेबाजी की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है, जिसमें इन्होंने यही लिखा है कि पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।
रोहित शर्मा से एक बार फिर शतक देखने को मिला तो कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट निकाले। साथ ही इन्होंने यह भी लिखा कि युजवेंद्र चहल ने भी अच्छा क्रिकेट खेला और अब अगले मैच की तैयारी करते है।
यहाँ देखिये शिखर धवन की पोस्ट
इसी बीच कल खेले गए मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 1 गेंद शेष रहते 268 रन बनाये और पूरी टीम आउट हो गयी। कुलदीप यादव ने कल शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 6 विकेट लिए।

इसके बाद भारत ने बहुत अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए धवन और रोहित ने 59 रन जोड़े, तो उसके बाद विराट के साथ रोहित शर्मा ने 167 रनों की साझेदारी करते हुए भारत की जीत पक्की की। इसके बाद टीम इंडिया ने यह लक्ष्य महज 2 विकेट गंवाकर और 59 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया।
The post भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद शिखर धवन ने रोहित और चहल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कुछ ऐसा बना सोशल मीडिया सनसनी appeared first on SportzWiki Hindi.

