Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्लॉप अर्जुन तेंदुलकर को वनडे में नहीं मिला मौका, बेंच पर बैठ उठा रहे मैच का लुफ्त

भारत की अंडर-19 टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर गई हुई है, जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर ली. इस सीरीज में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका दिया गया था.

भारत की अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 147 रनों से शिकस्त दी और सीरीज 2-0 से अपने नाम की. भारत ने इससे पहले खेल गए पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को पारी और 21 रन से मात दी थी. अब भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे सीरीज का पहला मैच आज यानी सोमवार को खेला जा रहा है.

टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम से ज्यादा एक खिलाड़ी की चर्चा थी. वह थे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर. अर्जुन ने टेस्ट सीरीज में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया. लेकिन इस हरफमौला खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया. यही वजह है कि इन्हें वनडे सीरीज के पहले मैच में मौका नहीं मिला है. उम्मीद है कि अर्जुन को पूरे सीरीज बेंच पर बैठ ही मैच देखना पड़ेगा.

दरअसल इस दौरे पर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फ्लॉप साबित हुए. गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर होने के चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया था.

इस दौरे पर भारतीय युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन एक खिलाड़ी जिसपर सभी क्रिकेट फैन्स की नजर थी उसने बुरी तरह निराश किया. दरअसल इस दौरे पर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फ्लॉप साबित हुए. गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर होने के चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया था.

इस सीरीज में श्रीलंका टीम दोनों टेस्ट की दोनों पारियों में ऑल आउट हो गई, लेकिन अर्जुन केवल 3 विकेट ही हासिल कर सके. अर्जुन तेंदुलकर को पहले टेस्ट में 2 विकेट तो दूसरे टेस्ट में केवल ही सफलता मिल पाई. वहीं बैटिंग में पहले टेस्ट में अर्जुन खाता खोले बिना आउट हो गए थे.

वहीं दूसरे टेस्ट में भी 14 रन पर रन बनाकर पवेलिनय लौटे गए. दूसरे गेंदबाज आयुष बडोनी ने 10, मोहित जांगरा ने 11 विकेट हासिल किए. इस पूरी सीरीज के दौरान मीडिया और क्रिकेट फैन्स की नजरें अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी हुई थीं लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. वहीं दूसरी तरफ कई दूसरे युवा खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया.

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर हैं और उन्होंने भारतीय और इंग्लैंड दोनों के दिग्गज खिलाड़‍ियों के ख‍िलाफ नेट्स पर गेंदबाजी की है. सबको उम्मीद थी कि अर्जुन का यह अनुभव उनके प्रदर्शन में भी दिखाई देगा.

The post फ्लॉप अर्जुन तेंदुलकर को वनडे में नहीं मिला मौका, बेंच पर बैठ उठा रहे मैच का लुफ्त appeared first on SportzWiki Hindi.