श्रीनगर। भारत में स्वर्ग माना जाने वाला कश्मीर एक बार फिर सुलगने लगा हैं। पिछले काफी समय से कश्मीर के हालात काफी बदतर होते जा रहें हैं। हालहीं में आई जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में स्थित कुलगाम जिले में एक बार फिर विरोध के रूप में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सख्त रूख अपना लिया हैं। सूत्रों के अनुसार पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच झड़प ने उग्र रूप धारण कर लिया जिसके चलते सेना को जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पडी। इस फायरिंग में जम्मू के 3 नागरिकों की मौत हो गयी जिनमें एक लड़की भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो लोग घायल भी हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में हुई इस झड़प की जानकारी यहां की पुलिस ने दी हैं।
जम्मू-कश्मीर के एक आला पुलिस अधिकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में स्थित कुलगाम के हावूड़ा मिशीपुरा इलाके में कल दोपहर बाद सेना का गश्ती दल गुजर रहा था, जिन पर उपद्रवियों के एक दल ने पथराव शुरू कर दिया। सेना पर अचानक हुए इस हमले से जवानों ने मोर्चा संभालकर इन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की जिसमें तकरिबन पांच लोग घायल हो गयें। सेना की जवाबी कार्रवाई में घायन इन लोगो को पास ही के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां तीन लोगो ने दम तोड दिया।
पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार झडप में तीन लोगो की मौत होने के साथ-साथ दोनो घायलों की हालत स्थिर बनी हुई हैं। सेना की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। वहीं सेना के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस पत्थरबाजी में सेना के कुछ जवान भी गंभीर घायल हुये हैं। सेना के प्रवक्ता ने उग्रवादियों द्वारा किये गये इस निर्मम हमले की जानकारी विस्तारित रूप से दी हैं। कश्मीर में घटित हुई इस वारदात के बाद वहां के ज्यादातर इलाकों की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। सेना पर हुए इस हमले की खबर लगने पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई हैं।
Herald